फिल्म 'ये प्रेम मोह लिया' से 'बुलाए छठी मां' गाना जारी, भक्ति में डूबे आयुष्मान-शरवरी
क्या है खबर?
फिल्ममेकर सूरज बड़जात्या अपनी नई फिल्म 'ये प्रेम मोह लिया' लेकर आ रहे हैं। इस पारिवारिक-ड्रामा में आयुष्मान खुराना और शरवरी मुख्य किरदार में हैं। अनुपम खेर, सुप्रिया पाठक और सीमा पाहवा समेत कई सितारे अहम किरदारों में हैं। हाल ही में, निर्माताओं ने फिल्म से एक नया गाना जारी किया है जो छठी मइया को समर्पित है। 'बुलाए छठी मां' नाम से आए इस गाने में आयुष्मान और शरवरी को छठ की पूजा करते दिखाया गया है।
गाना
छठ के पारंपरिक त्योहार की झलक दिखाता है गाना
हिमेश रेशमिया के संगीत से सजा 'बुलाए छठी मां' गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसके श्रेया घोषाल और केशव आनंद ने अपनी आवाज दी है और इसके बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
फिल्म से इसके टाइटल ट्रैक समेत कई गाने अब तक जारी हो चुके हैं, जिन्हें लोगों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। अब छठ पर आधारित यह गाना उनका दिल जीत रहा है।
'ये प्रेम मोह लिया' इसी महीने 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए गाना
Presenting #BulayeChhathiMaa from Yeh Prem Mol Liya, a beautiful musical tribute to the divine blessings of Chhathi Maiya, the sacred traditions of Chhath Puja and the heartfelt emotions of millions of devotees. ❤️🙏#BulayeChhathiMaa SONG OUT NOW! ✨https://t.co/z39XrxgoEh pic.twitter.com/Tasnzk20sA
— Himesh Reshammiya Melodies (@HimeshMelodies) November 12, 2026