2026 में बॉक्स ऑफिस पर छाईं ये सीक्वल फिल्में, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान
क्या है खबर?
साल 2026 बॉलीवुड में अब तक सीक्वल फिल्मों के नाम रहा है। इस साल कई चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार चर्चा बटोरी है। कुछ फिल्मों ने अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया, तो कुछ के रोमांचक क्लाइमैक्स ने सभी को चौंका दिया। 'धुरंधर 2' से लेकर 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों ने पहले ही सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं 2026 की इन चर्चित सीक्वल फिल्मों और उनकी कमाई के बारे में।
#1 & #2
'धुरंधर 2' और 'बॉर्डर 2'
साल 2026 की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 1,375 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म 'बॉर्डर 2' 1997 में रिलीज हुई ओरिजिनल 'बॉर्डर' का एक और सफल सीक्वल है। इस फिल्म ने भारत में 325 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।
#3 & #4
'धमाल 4' और 'कॉकटेल 2'
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, रवि किशन, जावेद जाफरी और संजीदा शेख मुख्य भूमिकाका में हैं। इस फिल्म ने लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
होमी अदजानिया की फिल्म 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में सफल रही है। शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की इस फिल्म ने 91.92 करोड़ रुपये की कमाई की।
जानकारी
#5 'मर्दानी 3'
रानी मुखर्जी की स्पाई ड्रामा फिल्म 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अपनी मजबूत कहानी और नॉन-थिएटर अधिकारों की बिक्री के कारण यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल और मुनाफे में रही।