NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्में
    मनोरंजन

    इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्में

    इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्में
    लेखन प्रदीप मौर्य
    Apr 11, 2019, 09:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    इतिहास से लगाव है, तो ज़रूर देखें हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्में

    आज के समय में शायद ही कोई होगा, जिसे फिल्में देखना पसंद नहीं होगा। हालाँकि हर किसी की फिल्मों के मामले में पसंद अलग-अलग होती है। किसी को क्राइम फिल्में तो किसी को लव स्टोरी फिल्में देखना पसंद है। वहीं कई लोगों को ऐक्शन से भरपूर फिल्में देखने का शौक होता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें इतिहास से लगाव है, तो आपको हॉलीवुड की ये पाँच बेहतरीन हिस्टोरिकल ड्रामा फिल्में ज़रूर देखनी चाहिए।

    'ग्लाडिएटर': मनोरंजन के लिए मरते दम तक लड़ाई

    'ग्लाडिएटर': मनोरंजन के लिए मरते दम तक लड़ाई

    'ग्लाडिएटर' में रोमन साम्राज्य के दौर को बेहतर तरह से दिखाया गया है। फिल्म का निर्देशन रिडली स्कॉट ने 2000 में किया था। फिल्म में कमोडस अपने पिता मार्कस ऑरेलियस के बाद सत्ता संभालता है और उनके पसंदीदा जनरल मैक्सीमस को हटा देता है। मैक्सीमस को एक ग्लाडिएटर के तौर पर मरने तक लड़ने के लिए छोड़ दिया जाता है। फिल्म में रसेल क्रो, कोनी नील्सन, जोक्वीन फ़ीनिक्स, ऑलिवर रीड और जिमोन होनसु थे।

    'द किंग्स स्पीच': हकलाने वाले राजकुमार की कहानी

    'द किंग्स स्पीच': हकलाने वाले राजकुमार की कहानी

    फिल्म में ब्रिटेन के राजशाही परिवार के बारे में दिखाया गया है। इसका निर्देशन टॉम हूपर ने 2010 में किया था। फिल्म में किंग जॉर्ज छठे की कहानी है, जो हकलाने की परेशानी से ग्रसित हैं। वो इसके लिए लियोनल लोग नाम के एक स्पीच थेरेपिस्ट की मदद लेते हैं। लियोनल उन्हें द्वितीय विश्वयुद्ध के समय देश को संभालने लायक बना देते हैं। इसमें कोलिन फ़र्थ, जेफ़्री रश, हेलेना बॉनम, गाई पर्स और टिमोथी स्पैल मुख्य भूमिकाओं में थे।

    'लिंकन': ग़ुलामों की आज़ादी के लिए देश को किया एकजुट

    'लिंकन': ग़ुलामों की आज़ादी के लिए देश को किया एकजुट

    'लिंकन' अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की बायोग्राफ़ी है। इसका निर्देशन स्टिवेन स्पिलबर्ग ने 2012 में किया था। फिल्म में अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर गृहयुद्ध के दौरान अब्राहम लिंकन अपनी ताकत का इस्तेमाल करके देश को ग़ुलामों की आज़ादी के लिए एकजुट करते हैं। फिल्म में उनके जीवन के कई अनकहे किस्सों के बारे में भी दिखाया गया है। इसमें डेनियल डे लेविस, टॉमी ली जोंस, सैली फ़ील्ड और जोसेफ़ गॉर्डन लेविट थे।

    '12 ईयर अ स्लेव': ग़ुलामी किसी सज़ा से कम नहीं

    '12 ईयर अ स्लेव': ग़ुलामी किसी सज़ा से कम नहीं

    फिल्म में कैसे लोगों को ग़ुलाम बनाकर बेचा जाता था और उनका जीवन कैसा होता था, इसके बारे में दिखाया गया है। इसका निर्देशन स्टीवन मैक्वीन ने 2013 में किया था। फिल्म में सॉलमन नॉर्थप को दो लोग अमेरिका में म्यूजिसियन के तौर पर काम करने का ऑफ़र देते हैं, लेकिन जब वो वहाँ पहुँचता है, तो उसे ग़ुलाम बनाकर बेच देते हैं। फिल्म में चिवेटेल एजीयोफ़ॉर, माइकल फ़ासबेंडर, लूपीटा न्योंगो, ब्रैड पिट और बेनेडिक्ट कंबरबैच थे।

    'डनकर्क': दूसरे विश्वयुद्ध में सैनिकों का बचाव

    'डनकर्क': दूसरे विश्वयुद्ध में सैनिकों का बचाव

    'डनकर्क' में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान तीन देशों की सेनाओं को युद्ध क्षेत्र से निकाला गया था, इसके बारे में दिखाया गया है। इसका निर्देशन क्रिस्टोफ़र नोलन ने 2017 में किया था। फिल्म में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान डनकर्क नाम की जगह से जर्मन सेनाओं से लड़ने वाले ब्रिटेन, बेल्जियम और फ़्रांस के सैनिकों को वहाँ से निकाला जाता है। इस दौरान कई मुश्किलें आती हैं। इसमें हैरी स्टाइल्स, टॉम हार्डी, मार्क रेलांस, केनिथ ब्रैना और सिलियन मर्फी थे।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    हॉलीवुड समाचार

    'RRR' एक्टर रे स्टीवेंसन के निधन से सकते में राजामौली, तस्वीर साझा कर लिखी ये बात RRR फिल्म
    झुग्गी में रहने वाली मलीशा खारवा कौन है, जो बनीं इंटरनेशनल मॉडल, मिलीं 2 हॉलीवुड फिल्में? मुंबई
    अली फजल की हॉलीवुड फिल्म 'कंधार' होगी साल की सबसे बड़ी रिलीज अली फजल
    10 भाषाओं में रिलीज होगी भारतीय स्पाइडरमैन, क्रिकेटर शुभमन गिल भी हैं हिस्सा शुभमन गिल

    मनोरंजन

    'वेलकम टू कश्मीर': बॉलीवुड की पहली कश्मीरी निर्मित फिल्म का श्रीनगर में जलवा बॉलीवुड समाचार
    कौन हैं बंटी वालिया, जिन पर 119 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में CBI ने कसा शिकंजा? बॉलीवुड समाचार
    क्या विजय वर्मा अब नहीं निभाएंगे खलनायक की भूमिका? कहा- मुझे अब रुक जाना चाहिए विजय वर्मा
    आशीष विद्यार्थी से पहले इन सितारों ने प्यार के लिए उम्र की दीवार तोड़ रचाई शादी बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023