Page Loader
दीपिका पादुकोण के कई प्रशंसक भी नहीं जानते होंगे उनसे जुड़ीं ये खास बातें
दीपिका पादुकोण से जुड़ीं कुछ अनसुनी बातें (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@deepikapadukone)

दीपिका पादुकोण के कई प्रशंसक भी नहीं जानते होंगे उनसे जुड़ीं ये खास बातें

Jan 05, 2024
08:03 am

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने उम्दा अभिनय से न सिर्फ देश, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई दफा देश का मान बढ़ा चुकी हैं। उनके चाहनेवाले दुनियाभर में फैले हुए हैं। आज यानी 5 जनवरी को दीपिका अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ीं कुछ ऐसी बातें, जिनके शायद आप अब तक अनजान हों।

#1

भारत में नहीं हुआ दीपिका का जन्म

दीपिका बेंगलुरु की रहने वाली हैं। कुछ को लगता है कि उनका जन्म वहीं हुआ तो कुछ समझते हैं कि वह मुंबई में पैदा हुईं, जबकि इनसे इतर दीपिका का जन्म डेनमार्क की राजधानी कोपेनहैगन में हुआ था। उधर कुछ लोगों को लगता है कि दीपिका की पहली फिल्म शाहरुख खान अभिनीत 'ओम शांति ओम' है, जबकि उन्होंने कन्नड़ सिनेमा के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म 'ऐश्वर्या' थी, जो 2006 में रिलीज हुई थी।

#2

कैसे मिली थी पहली फिल्म?

दीपिका के करियर में गायक और संगीतकार हिमेश रेशमिया ने बड़ी भूमिका निभाई। दरअसल, हिमेश ने दीपिका को अपने एलबम 'आप का सुरूर' में लॉन्च किया था। वह इस एल्बम के गाने 'नाम है तेरा तेरा' में नजर आईं थीं। हिमेश के एल्बम में दीपिका को देखकर ही फराह ने उन्हें अपनी फिल्म 'ओम शांति ओम' में पहला मौका दिया, वहीं इस फिल्म में दीपिका की आवाज का इस्तेमाल नहीं किया गया था, बल्कि उनकी आवाज डब की गई थी।

#3

बैडमिंटन खेलने में माहिर हैं दीपिका

दीपिका बैडमिंटन खेलने में माहिर हैं। वह राष्ट्रीय स्तर पर भी बैडमिंटन खेल चुकी हैं। आपको बता दें कि उनके पिता प्रकाश पादुकोण अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ रह चुके हैं। दीपिका राज्य स्तर पर बेसबॉल भी खेल चुकी हैं। हालांकि, फिर सब छोड़कर उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी और वहां भी खूब नाम कमाया। मॉडलिंग और फिल्मों में करियर बनाने के लिए दीपिका ने कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।

#4

दीपिका ने 1 साल में दीं लगातार इतनी 100 करोड़ी फिल्में

आपने दीपिका की कई सफल फिल्में देखी होंगी और उनके अभिनय की सराहना भी की होगी, लेकिन शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि 2013 में दीपिका ने 'रेस 2', 'ये जवानी है दीवानी', 'चेन्नई एैक्सप्रेस' और 'गोलियों की रासलीला रामलीला' जैसी एक के बाद एक लगातार 4, 100 करोड़ी फिल्में दी थी इन चारों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी, वही दर्शकों के साथ समीक्षकों से भी फिल्मों को खूब प्यार मिला था।

जानकारी

दीपिका की ये फिल्में हैं कतार में

दीपिका आजकल फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इसमें उनकी जोड़ी पहली बार ऋतिक रोशन के साथ बनी है, वहीं प्रभास के साथ उनकी पैन इंडिया फिल्म 'कल्कि 2898 AD' और 'सिंघम 3' भी उनकी आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हैं।