LOADING...
'हेरा फेरी 3' पर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने ठोका मालिकाना हक, दी सख्त चेतावनी
अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस का बड़ा कदम

'हेरा फेरी 3' पर अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने ठोका मालिकाना हक, दी सख्त चेतावनी

Jul 05, 2026
07:05 pm

क्या है खबर?

'हेरा फेरी 3' के अधिकारों का विवाद एक नए कानूनी मोड़ पर आ गया है। अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस, 'केप ऑफ गुड फिल्म्स एलएलपी' ने ट्रेड मैगजीन कंप्लीट सिनेमा में एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि फिल्म के निर्माण, डिस्ट्रीब्यूशन और व्यावसायिक इस्तेमाल के सारे वैश्विक अधिकार सिर्फ उनके पास हैं। इस नोटिस के जरिए फिल्म इंडस्ट्री के सभी डिस्ट्रीब्यूटर्स, सिनेमा चेन, OTT प्लेटफॉर्म और ब्रॉडकास्टर्स को सख्त हिदायत दी गई है।

विवाद

फिल्म राइट्स को लेकर विवाद गहराया

अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने ट्रेड मैगजीन में एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर इस फिल्म पर अपने अधिकारों का दावा किया है। इस नोटिस के जरिए डिस्ट्रीब्यूटर्स, एग्जिबिटर्स, OTT प्लेटफॉर्म्स और ब्रॉडकास्टर्स को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे फिल्म के अधिकारों का दावा करने वाले किसी भी अन्य पक्ष के साथ कोई सौदा न करें। इस कदम से साफ है कि फिल्म को लेकर चल रहा विवाद अभी लंबा खिंचने वाला है।

चेतावनी

सार्वजनिक नोटिस जारी कर दी सख्त चेतावनी

अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने कम्पलीट सिनेमा मैगजीन में सार्वजनिक नोटिस जारी कर दावा किया है कि 'हेरा फेरी 3' के प्रोडक्शन, डिस्ट्रीब्यूशन, मार्केटिंग और कमर्शियल इस्तेमाल के दुनियाभर में एक्सक्लूसिव अधिकार उसी के पास हैं। कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूटर्स, OTT प्लेटफॉर्म्स और ब्रॉडकास्टर्स को चेतावनी दी है कि वे किसी अन्य पक्ष के साथ फिल्म से जुड़ी कोई डील न करें। इससे फिल्म का कानूनी विवाद और गहराता नजर आ रहा है।

Advertisement

हिदायत

आम जनता के साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री को अल्टीमेटम

ये नोटिस सिर्फ आम जनता के लिए नहीं, बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक सीधी चेतावनी है। अक्षय के प्रोडक्शन हाउस ने साफ-साफ कह दिया है कि फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, सिनेमाहॉल के मालिकों, OTT प्लेटफॉर्म्स, टीवी चैनलों और डिजिटल कंपनियों समेत कोई भी 'हेरा फेरी 3' को लेकर किसी दूसरे इंसान या कंपनी के साथ कोई बिजनेस डील न करे। सभी कंपनियों से अपील की गई है कि वे 'हेरा फेरी 3' पर उनके कानूनी अधिकारों का सम्मान करें।

Advertisement

कार्रवाई

उल्लंघन करने पर होगी सीधे कानूनी कार्रवाई

प्रोडक्शन हाउस ने आगे साफ शब्दों में कहा है कि अगर कोई भी इस नोटिस के खिलाफ जाकर कोई कदम उठाता है तो वो पूरी तरह से उसका अपना जोखिम होगा। कंपनी (केप ऑफ गुड फिल्म्स LLP) ने चेतावनी दी है कि उसके अधिकारों का किसी भी तरह उल्लंघन होने पर वो कानूनी रूप से कड़ी कार्रवाई करने का पूरा अधिकार रखती है। बता दें कि 'हेरा फेरी 3' से अब निर्देशक प्रियदर्शन भी अलग हो चुके हैं।

Advertisement