LOADING...
धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिला, हेमा मालिनी बोलीं- अगर ये पहले हुआ होता तो...
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिलने पर प्रतिक्रिया दी

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण मिला, हेमा मालिनी बोलीं- अगर ये पहले हुआ होता तो...

Feb 02, 2026
06:31 pm

क्या है खबर?

दिग्गज अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर गर्व और खुशी जाहिर की है। हालांकि, हेमा ने प्रतिक्रिया देते हुए खेद भी जताया कि दिवंगत अभिनेता को उनके भारतीय सिनेमा में दिए गए योगदान के लिए पहले सम्मानित क्यों नहीं किया गया। बता दें, धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर, 2025 को हुआ था।

बयान

हेमा मालिनी ने इस सम्मान को सबसे प्रतीक्षित बताया

ANI से बातचीत में हेमा ने कहा, "इससे हमें बहुत खुशी हुई है, मुझे लगता है कि पूरा देश खुश है। अगर यह पहले हुआ होता तो धर्मेंद्र जी बेहद खुश होते और उन्हें देखकर उनके प्रशंसक और भी ज्यादा खुश होते।" एक अलग बयान में, अभिनेत्री ने इस सम्मान को सबसे प्रतीक्षित बताया। उन्होंने कहा, "मुझे बेहद गर्व है कि सरकार ने धरमजी के सिनेमा में अत्यधिक योगदान को मान्यता देकर उन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।"

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अभिनेत्री की प्रतिक्रिया

Advertisement

पुरस्कार

गृह मंत्रालय ने किया था ऐलान

गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले गृह मंत्रालय द्वारा 2026 की आधिकारिक पद्म पुरस्कारों की सूची जारी की गई थी जिसमें अभिनेता का नाम शामिल है। लगभग 6 दशक से ज्यादा समय तक हिंदी सिनेमा में अपना करिश्माई योगदान देने के लिए धर्मेंद्र को भारत का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया जाएगा। इस ऐलान के बाद से अभिनेता के फैंस और फिल्मी सितारे खुश हैं, लेकिन उनका भी मानना है कि यह सम्मान अभिनेता को जीवित रहते मिलना चाहिए था।

Advertisement