हीथर मैककॉम्ब ने की दूसरी शादी, पूर्व पति जेम्स वैन डेर बिक पर भी कही ये बात
मनोरंजन
अभिनेता जेम्स वैन डेर बिक की पूर्व पत्नी हीथर मैककॉम्ब ने अब अभिनेता स्कॉट माइकल कैंपबेल से शादी कर ली है। उनकी शादी मोंटाना के मिसौला में हुई।
हीथर ने इंस्टाग्राम पर इस सप्ताहांत को जादुई बताया, उनका कहना था कि यह प्यार से भरा था और वे इसे कभी नहीं भूलेंगी।
हीथर ने पूर्व पति जेम्स को किया याद
शादी की रस्में हीथर की बहन ने निभाईं, जिसमें दूर-दूर से दोस्त और परिवार के लोग पहुंचे थे। हीथर ने शादी में चमकते हुए काउबॉय बूट्स पहने थे, जिन पर 'मैं अपने पति से प्यार करती हूं।' लिखा था और बाद में उन्होंने सिल्वर स्नीकर्स पहन लिए।
स्कॉट ने इस हफ्ते को बेहद सौभाग्यशाली बताया। वहीं, हीथर ने जेम्स वैन डेर बिक को याद करते हुए उन्हें रोशनी, प्यार और टैलेंट से भरा एक खूबसूरत इंसान बताया।