'हाउस ऑफ द ड्रैगन' सीजन 4 की रिलीज का हुआ ऐलान
HBO ने हाल ही में घोषणा की है कि 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' को चौथे सीजन के साथ खत्म करने का फैसला किया गया है। इस आखिरी सीजन में मुख्य रूप से टार्गेरियन गृहयुद्ध दिखाया जाएगा, जिसे 'डांस ऑफ द ड्रैगन्स' भी कहते हैं।
इसका फिल्मांकन 2027 की शुरुआत में शुरू होगा और इसे 2028 में रिलीज करने की योजना है। शो के रचयिता रयान कोंडल ने इस दौर को हाउस टार्गेरियन के लिए 'डांस ऑफ द ड्रैगन्स' का 'अंतिम चरण' बताया है।
उनका कहना है कि इस सीजन में काफी ड्रामा और एक्शन देखने को मिलेगा।
'हाउस ऑफ द ड्रैगन' में दिखेगा राहेनीरा का अंधेरा रूप
चौथे सीजन में आयरन थ्रोन के लिए ड्रैगन्स के बीच बड़े युद्ध देखने को मिलेंगे। साथ ही, राहेनीरा (एम्मा डार्सी) के किरदार में भी एक गहरा बदलाव दिखेगा।
एम्मा डार्सी ने संकेत दिया है कि 8वें एपिसोड तक राहेनीरा अपने गलत फैसलों पर भी अडिग दिखेगी। अब 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के खत्म होने से पहले प्रशंसक 'बैटल ऑफ द गुलट' जैसे बड़े एक्शन सीक्वेंस और शानदार विजुअल इफेक्ट्स का अनुभव कर पाएंगे।