'हाउस ऑफ द ड्रैगन सीजन 3' का टीजर जारी, जानिए कब-कहां होगा प्रीमियर
क्या है खबर?
HBO की सबसे चर्चित वेब सीरीज 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' लंबे समय से लोगों का ध्यान खींच रही है। निर्माताओं ने आखिरकार इसके तीसरे सीजन को लेकर बड़ी खुशखबरी साझा कर दी है। पोस्टर के बाद, उन्होंने आधिकारिक टीजर जारी किया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। रैनीरा टार्गेरियन के प्रभावशाली किरदार में, अभिनेत्री एम्मा डी'आर्सी ने दमदार वापसी की है। इसके अलावा, आयरन थ्रोन के लिए चल रहे युद्ध की पहली झलक दिखाई गई है।
रिलीज
जून, 2026 में प्रीमियर के लिए तैयार है सीरीज
1 मिनट 33 सेकंड लंबे 'हाउस ऑफ द ड्रैगन 3' की शुरुआत आयरन थ्रोन पर बैठे एमंड टार्गेरियन (इवान मिशेल) से होती है। फिर रैनीरा की एंट्री होती है, जो अपनी सेना को युद्ध के लिए तैयार करती दिखती है। इसके बाद होने वाले घातक युद्धों की झलक देखने को मिलती है। फैंस ने टीजर की तारीफ की है, और इसके लिए अपना उत्साह व्यक्त कर रहे हैं। यह फैंटेसी ड्रामा जून, 2026 में जियोहॉटस्टार और HBO पर दस्तक देगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Trailer HOUSE OF THE DRAGON akhirnya keluar. 🔥
— Habis Nonton Film (@HabisNontonFilm) February 20, 2026
Bertanya dengan nada valyrian, berarti di season ini bakalan ada The Dance of Dragon kan? pic.twitter.com/qf6Oz4vsZF