LOADING...
फिल्म 'हॉन्टेड 3D' से जारी हुआ नया गाना, दर्द में डूबे दिखे मिमोह चक्रवर्ती

फिल्म 'हॉन्टेड 3D' से जारी हुआ नया गाना, दर्द में डूबे दिखे मिमोह चक्रवर्ती

Jun 01, 2026
05:45 pm

क्या है खबर?

विक्रम भट्‌ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट' काफी समय से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इस महीने यह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार है। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म से जुड़ा एक और दर्दभरा गाना जारी कर दिया है, जो मिमोह चक्रवर्ती और चेतना पांडे पर फिल्माया गया है। अब तक फिल्म से कुल 3 गाने जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 'जन्मों जनम' और 'दर्द' पहले रिलीज हो चुके हैं।

गाना

मिमोह और चेतना की जोड़ी जीत रही लोगों का दिल

गाने को प्रगति नागपाल ने आवाज दी है, जबकि प्रतीक वालिया ने कंपोज किया है। इसके बोल खुद निर्देशक ने लिखे हैं। शुभम बाली ने गाने को तैयार किया है। यह मिमोह और चेतना की रोमांटिक और दर्दभरी केमिस्ट्री को झलकाता है। बता दें, आनंद पंडित और राकेश जुनेजा द्वारा निर्मित 'हॉन्टेड 3D' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह 2011 में आई 'हॉन्टेड' का सीक्वल है, जिसमें मिमोह ही मुख्य किरदार में दिखे थे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

Advertisement