विक्रम भट्ट की फिल्म 'हॉन्टेड 3D' का टीजर जारी, इस बार दिखेगी भूतिया महल की कहानी
क्या है खबर?
विक्रम भट्ट 2011 में हॉरर फिल्म 'हॉन्टेड 3D' लेकर आए थे। अब इसकी दूसरी किस्त 'हॉन्टेड 3D: घोस्ट ऑफ द पास्ट' आ रही है, जिसका टीजर जारी हो गया है। फिल्म में एक बार फिर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे, मिमोह चक्रवर्ती मुख्य किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे जैसे सितारे हैं। आनंद पंडित और राकेश जुनेजा द्वारा निर्मित फिल्म का निर्माण प्रोमोएज मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
टीजर
भूतिया महल में दफन रहस्यों को दिखाता है टीजर
टीजर की शुरुआत कार में बैठे मिमोह से होती है, जो कुछ पाने की तलाश में एक महल की ओर जाते हैं। उनके पहुंचते ही महल में अजीब घटनाएं होनी शुरू हो जाती हैं। तभी चेतना की एंट्री होती है, जो मुख्य अभिनेत्री हैं। टीजर में रहस्यों से पर्दा नहीं उठाया गया है, लेकिन दृश्य देखने में बेहद डरावने और रोंगटे खड़े करने वाले शामिल हैं। फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'हॉन्टेड 3D' का टीजर
ANAND PANDIT - VIKRAM BHATT UNVEIL 'HAUNTED 3D' TEASER – 12 JUNE 2026 RELEASE... The past doesn't stay silent – it haunts, it returns, it echoes... #AnandPandit and #VikramBhatt unveil the teaser of their upcoming film #Haunted3D.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 5, 2026
An eerie glimpse into a world where unfinished… pic.twitter.com/zmpjgh1ALf