Page Loader
राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल संग रचाई शादी, तस्वीरें वायरल
राखी सावंत ने की दूसरी शादी (तस्वीर: इंस्टा/@rakhisawant2511)

राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल संग रचाई शादी, तस्वीरें वायरल

Jan 11, 2023
03:58 pm

क्या है खबर?

अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत फिर चर्चा में हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग दूसरी शादी कर ली है। अब दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें राखी और आदिल गले में वरमाला पहने नजर आ रहे हैं और दोनों मैरिज सर्टिफिकेट पर साइन कर रहे हैं। हालांकि, राखी या आदिल की तरफ से अभी तक शादी की घोषणा नहीं हुई है।

राखी

यह राखी की है दूसरी शादी

राखी और आदिल का मैरिज सर्टिफिकेट से जुड़ा डॉक्युमेंट भी वायरल हो रहा है। इस पर दोनों की पासपोर्ट साइज फोटो लगी है। हालांकि, शादी की तारीख 29 मई, 2022 लिखी हुई है। बता दें, राखी साल 2019 में NRI रितेश संग शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों रिएलिटी शो बिग बॉस में भी नजर आए थे, लेकिन 2022 में दोनों अलग हो गए। राखी पिछली बार 'बिग बॉस मराठी' के सीजन 4 में नजर आ रही थीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखें पोस्ट