हर्षवर्धन राणे ने मुंबई में खरीदी नई संपत्ति, चुकाए पूरे इतने करोड़
क्या है खबर?
अभिनेता हर्षवर्धन राणे इन दिनों अपनी नई संपत्ति खरीदने को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने 'लोटस बिल्डर्स' के 'अमाल्फी' प्रोजेक्ट में 15-16 करोड़ रुपये का लग्जरी घर खरीदा है। उनकी यह खरीदारी ऐसे समय में हुई है, जब उनकी लोकप्रियता फिर बढ़ रही है। यह हर्षवर्धन का पहला रियल एस्टेट निवेश नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने मड आइलैंड में 2 फ्लैट खरीद चुके हैं, जिनकी कीमत करीब 10-12 करोड़ रुपये बताई जाती है।
करियर
हर्षवर्धन के करियर ने पकड़ी रखतार
हर्षवर्धन के नए घर के इंटीरियर और अन्य सुविधाओं को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
पिछले एक साल में हर्षवर्धन के करियर ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। खासतौर पर फिल्म 'सनम तेरी कसम' की दोबारा रिलीज के बाद उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ।
साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म को री-रिलीज के दौरान दर्शकों का भरपूर प्यार मिला और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया।
फिल्म
हर्षवर्धन इन फिल्मों में आएंगे नजर
हर्षवर्धन के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार सोनम बाजवा के साथ फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में नजर आए थे।
इसके अलावा उनके आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें, तो उनके पास 'फोर्स 3' और 'पुलिस कंपनी' जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं।
वहीं, वह उमंग कुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिला' में भी दिखाई देंगे। यह फिल्म फरवरी 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।