Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू

प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
लेखन नेहा शर्मा
Dec 29, 2021, 11:59 am 3 मिनट में पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक में काम करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक करना चाहती हैं हरनाज संधू

हरनाज संधू ने जब से मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है, वह सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रही थीं, "आई लव प्रियंका चोपड़ा, जो भी चीजें मैंने आपसे सीखी हैं, वो मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी।" अब हरनाज ने कहा है कि वह प्रियंका की बायोपिक में काम करना चाहती हैं। इससे पहले भी हरनाज, प्रियंका की तारीफ के कसीदे पढ़ चुकी हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

बयान
प्रियंका ने लाखों-करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है- हरनाज

बॉलीवुड हंगामा ने हरनाज से पूछा कि वह किस अभिनेत्री की बायोपिक में काम करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, "मैं प्रियंका चोपड़ा की बायोपिक का हिस्सा बनना चाहूंगी। प्रियंका ने मुझे मेरे पूरे सफर में प्रेरित किया है। वह हमेशा मेरी प्रेरणा रही हैं।" उन्होंने कहा, "प्रियंका ने मुझे ही क्या, लाखों-करोड़ों लोगों को प्रेरित किया है। मैं प्रियंका से बहुत प्यार करती हूं। उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है, इसलिए मैं हमेशा प्रियंका को ही चुनूंगी।"

प्रेरणा
प्रियंका के नक्शे-कदम पर चलना चाहती हैं हरनाज

मिस डीवा का खिताब जीतने के बाद हरनाज ने प्रियंका के बारे में भी बात की थी। उन्होंने कहा था, "प्रियंका चोपड़ा मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं। उन्होंने अपना खुद का ब्रांड बनाया है और ना केवल सौंदर्य प्रतियोगिताओं में, बल्कि अपने अभिनय और गायन के जरिए भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।" उन्होंने कहा, "प्रियंका ने भारत को गौरवान्वित किया है। मैं उनके नक्शेकदम पर चलकर जिस तरह से उन्होंने किया, उसी तरह भारत का प्रतिनिधित्व करती रहूंगी।"

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

हरनाज ही नहीं, बल्कि मिस वर्ल्ड 2021 का प्रतिनिधित्व करने वालीं मानसा वाराणसी भी प्रियंका से काफी हद तक प्रभावित हैं। मानसा, प्रियंका को फॉलो करती हैं और उन्हें अपना आइडल मानती हैं। प्रियंका भी उन्हें मिस वर्ल्ड बनने के लिए शुभकामनाएं भेज चुकी हैं।

खुशी
हरनाज की जीत पर क्या बोली थीं प्रियंका?

हरनाज ने इसी साल मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। इस पर प्रियंका ने कहा था, "मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। लारा दत्ता ने भारत के लिए 2000 में आखिरी बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसी साल मैं मिस वर्ल्ड बनी थी।" उन्होंने कहा, "हरनाज 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का ताज घर लेकर आई हैं और वह खुद 21 साल की हैं। मैं उनके लिए बेहद खुश हूं। उम्मीद है कि उनके नए सफर की अच्छी शुरुआत होगी।"

ख्वाहिश
बॉलीवुड में काम करने को तैयार हैं हरनाज

हरनाज को एक्टिंग का बहुत शौक है। वह दो पंजाबी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड में अपने डेब्यू पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि वह शाहरुख खान के साथ अपना सफर शुरू करना चाहती हैं, क्योंकि वह शुरू से ही उनके पसंदीदा अभिनेता रहे हैं। हरनाज ने यह भी कहा था कि मौका मिला तो वह निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ जरूर काम करेंगी, क्योंकि वह उनकी विश लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
प्रियंका चोपड़ा
मिस यूनिवर्स
हरनाज संधू
ताज़ा खबरें
RR बनाम DC: मार्श के पहले अर्धशतक की बदौलत जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
RR बनाम DC: मार्श के पहले अर्धशतक की बदौलत जीती दिल्ली, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
जयपुर के नजदीक मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन, जरूर जाएं घूमने
जयपुर के नजदीक मौजूद ये ऑफबीट पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन, जरूर जाएं घूमने लाइफस्टाइल
'पृथ्वीराज' के लिए अक्षय कुमार ने ली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
'पृथ्वीराज' के लिए अक्षय कुमार ने ली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस मनोरंजन
देश में रफ्तार पकड़ने लगी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, 2027 तक आएगा जबरदस्त उछाल
देश में रफ्तार पकड़ने लगी इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री, 2027 तक आएगा जबरदस्त उछाल ऑटो
IPL 2022: चोट के कारण सीजन के बचे हुए मैचों से बाहर हुए रविंद्र जडेजा
IPL 2022: चोट के कारण सीजन के बचे हुए मैचों से बाहर हुए रविंद्र जडेजा खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि
बहुत जल्द बनेगी 'सिम्बा 2' फिल्म, अभिनेता रणवीर सिंह ने की पुष्टि मनोरंजन
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म मनोरंजन
बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू
बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू मनोरंजन
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत
इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत मनोरंजन
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस'
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस' मनोरंजन
और खबरें
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची
प्रियंका ने शेयर की बेटी की पहली तस्वीर, 100 दिन बाद अस्पताल से घर आई बच्ची मनोरंजन
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस
'कॉफी विद करण' के डिजिटल संस्करण में इन पांच जोड़ियों को देखना चाहेंगे फैंस मनोरंजन
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब
सामने आया प्रियंका की बेटी का नाम, जानिए क्या है इसका मतलब मनोरंजन
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात
प्रियंका ने मां बनने के बाद पहली बार कही अपने दिल की बात मनोरंजन
'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना मिलर
'सीक्रेट डॉटर' पर आधारित एंथोनी चेन की फिल्म में दिखेंगी प्रियंका और सिएना मिलर मनोरंजन
और खबरें
मिस यूनिवर्स
इस अभिनेता के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
इस अभिनेता के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू मनोरंजन
भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं?
भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं? मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? इस ट्रांसवुमन ने तैयार किया था मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज का गाउन
क्या आप जानते हैं? इस ट्रांसवुमन ने तैयार किया था मिस यूनिवर्स बनीं हरनाज का गाउन मनोरंजन
मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली 21 साल की हरनाज संधू कौन हैं?
मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली 21 साल की हरनाज संधू कौन हैं? मनोरंजन
मिस यूनिवर्स 2021: भारत ने 21 साल बाद जीता खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज
मिस यूनिवर्स 2021: भारत ने 21 साल बाद जीता खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज मनोरंजन
और खबरें
हरनाज संधू
मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं?
मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022