'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर: द मूवी' पर हो रही नोटों की बारिश, 'हैवान' का हुआ बंटाधार
क्या है खबर?
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने महज 10 लाख रुपये से ओपनिंग की थी। 'वर्ड ऑफ माउथ' की बदौलत किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि अब इसकी कमाई से निर्माता भी मालामाल हो रहे हैं। रिलीज का एक महीना पूरा करने के बावजूद इसने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है। अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' भी लगातार अपना शानदार प्रदर्शन दिखाती आ रही है, जबकि 'हैवान' पहले ही हफ्ते में धाराशायी हो चुकी है।
कमाई
दोनों फिल्मों के बीच दिख रही कांटे की टक्कर
सैकनिल्क के मुताबिक, 'हनुमान अंश' ने रिलीज के 40वें दिन 8.25 करोड़ रुपये कमाए हैं, जो कारोबारी दिनों के लिहाज से बेहतरीन आंकड़ा है।
इसकी भारत में अब कुल नेट कमाई 231.13 करोड़ रुपये हाे चुकी है। विश्व स्तर पर इसने 291.40 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
उधर, 'मिर्जापुर: द मूवी' 12वें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाते हुए लगातार टक्कर दे रही है। इसका कुल नेट कलेक्शन 195.70 करोड़ और वर्ल्डवाइड कमाई 281.14 करोड़ रुपये हो गई है।
निराशा
अक्षय कुमार और सैफ अली खान मिलकर नहीं बचा पाए 'हैवान' की नैया
सैकनिल्क के मुताबिक, 'हैवान' ने रिलीज के 5वें दिन कुल 70 लाख रुपये कमाए हैं।
पिछली कमाई देखें, तो इसने चौथे दिन 70 लाख, तीसरे दिन 1.85 करोड़, दूसरे दिन 2.50 और पहले दिन 3 करोड़ रुपये कमाए थे। इसका कुल कलेक्शन 8.75 करोड़ रुपये हुआ है।
विदेशी कमाई के साथ भी फिल्म अब तक 13.61 करोड़ रुपये कमा पाई है।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में हैं।