Loading...
'हनुमान अंश' के मुरीद हुए सोनू सूद, बाेले- ये सफलता बॉलीवुड के लिए एक सबक
सोनू सूद ने 'हनुमान अंश' के बारे में बात की

'हनुमान अंश' के मुरीद हुए सोनू सूद, बाेले- ये सफलता बॉलीवुड के लिए एक सबक

Sep 15, 2026
06:55 pm

क्या है खबर?

निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर लगातार सफलता के झंडे गाड़ रही है। रिलीज के 39 दिन पूरे करने के बावजूद इसने भारत में 222 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है। इस सफलता पर अभिनेता सोनू सूद ने अपनी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि 'हनुमान अंश' की सफलता से साबित होता है कि आखिरकार लोगों के लिए फिल्म का बजट या उसके सितारे नहीं, बल्कि उसकी कहानी मायने रखती है।

खुशी

सफलता उस सामग्री पर निर्भर करती है, जो दिल छू ले

NDTV से बातचीत में, सोनू ने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि हनुमान अंश जैसी फिल्म इतना अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आशीर्वाद के अलावा, यह इस बात को भी साबित करता है कि सफलता बजट, चेहरों, अभिनेताओं या मार्केटिंग पर निर्भर नहीं करती। सफलता उस सामग्री पर निर्भर करती है जो दिल को छूता है।"

उन्होंने कहा कि फिल्म जगत को इस उदाहरण से सीखना चाहिए। ग्लैमर, भव्यता दिखाने की बजाय ऐसी फिल्में बनाएं, जो दर्शकों से जुड़ी हाें।

सीख

दर्शकों के साथ फिल्म का जुड़ाव होना जरूरी

सोनू ने आगे कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हम सिर्फ ग्लैमर के लिए फिल्में न बनाएं बल्कि ऐसी कहानियां बनाएं जो लोगों से जुड़ सकें, जिनसे वे खुद को जोड़ सकें। मुझे लगता है कि हनुमान अंश से यही सबसे बड़ी सीख मिली है।"

बता दें, 'हनुमान अंश' नैनीताल के कैंची धाम में लोकप्रिय बाबा नीम करोली की जिंदगी पर आधारित है। उनके इस किरदार को शोभिनव सत्या ने निभाया है।

ADVERTISEMENT