'हनुमान अंश' ने मारी छलांग, 49 दिनों में पहुंची 300 करोड़ के करीब
निर्देशक डॉ. विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश', जो नीम करौली बाबा के जीवन पर बनी है, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली है।
सिनेमाघरों में 49 दिन पूरे करने के बाद, फिल्म ने भारत में 288.33 करोड़ की कमाई कर ली है। दुनियाभर में इसकी कुल कमाई 377.05 करोड़ रहा है, जिसमें विदेशों से मिले 36.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन भी शामिल है।
'हनुमान अंश' ने किया इतने करोड़ का आंकड़ा पार
शुरुआती 2 हफ्तों में फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी, लेकिन तीसरे हफ्ते में इसे जबरदस्त उछाल मिला।
धीरे-धीरे लोगों के बीच इसकी चर्चा फैलने लगी और इसका कलेक्शन 1.48 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ से ज्यादा हो गया। चौथे हफ्ते में, फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में 28.25 करोड़ और कमा लिए।
शोभिनव सत्या और चंदन आनंद जैसे कलाकारों ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। कहानी में भावनाएं और दमदार अभिनय दर्शकों को खूब पसंद आया है और इसने अलग-अलग पीढ़ी के लोगों के दिलों को छुआ है।