गन्स एन' रोजेस भारत में धूम मचाने को तैयार, जानिए कब और कहां होगा कार्यक्रम
क्या है खबर?
अगर आप गन्स एन' रोजेस के प्रशंसक हैं, तो आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, मशहूर रॉक बैंड गन्स एन' रोजेस करीब 12 साल बाद भारत में अपना कॉन्सर्ट करने जा रहा है।
गन्स एन' रोजेस ने हाल ही में अपने भारत दौरे का ऐलान किया है। यह बैंड 17 मई, 2025 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में परफॉर्म करेगा।
यह भारत में उनका दूसरा कॉन्सर्ट है। इससे पहले गन्स एन' रोजेस 2012 में भारत में धूम मचा चुका है।
टिकट
कब बुक कर पाएंगे टिकट
गन्स एन' रोजेस का कॉन्सर्ट कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। इसे बुकमायशो लाइव और लाइव नेशन ने प्रोड्यूस किया है।
इस शो के टिकट की बात करें तो कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों के लिए 17 मार्च दोपहर 12 बजे से बुकमायशो पर प्री-सेल टिकट मिलेंगे, जबकि सभी प्रशंसकों के लिए टिकट बिक्री 19 मार्च शाम 4 बजे से शुरू होगी।
भारत में गन्स एन' रोजेस के लाखों प्रशंसक हैं, जो कॉन्सर्ट को लेकर उत्साहित हैं।
ऐलान
इन गानों के लिए मशहूर है गन्स एन' रोजेस
गन्स एन' रोजेस ने दौरे का ऐलान करते हुए लिखा, 'हम भारत आ रहे हैं। यह खास होने वाला है।'
गन्स एन' रोजेस ने 2012 में बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में प्रस्तुति दी थी। इतने सालों बाद उनकी वापसी से फैंस बेहद खुश हैं। यह कॉन्सर्ट इस साल का सबसे बड़ा रॉक इवेंट माना जा रहा है।
बता दें गन्स एन रोजेस बैंड 'स्वीट चाइल्ड ओ' माइन', 'नवंबर रेन' और 'वेलकम टू द जंगल' जैसे गानों के लिए मशहूर है।