'गनमास्टर G9' रिव्यू: एक्शन अवतार में छाए इमरान, लेकिन ज्यादा हिंसा ने बिगाड़ा खेल
क्या है खबर?
इमरान हाशमी और जेनेलिया डिसूजा की फिल्म 'गनमास्टर G9' सिनेमाघरों में आ चुकी है। यह फिल्म लोगों के लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि हिमेश रेशमिया का संगीत एक बार फिर इमरान की फिल्म में जादू चलाता दिख रहा है। गाने पहले ही दर्शकों के दिलाें पर कब्जा कर चुके हैं। फिल्म देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर रखनी शुरू कर दी है। उनका मानना है कि इमरान का एक्शन दमदार है, लेकिन कहानी सुस्त है।
अभिनय
दर्शकों को पसंद आई इमरान और जेनेलिया की जोड़ी
फिल्म देखने के बाद लोग इमरान के अभिनय, उनके एक्शन दृश्यों और सरप्राइज ट्विस्ट की तारीफ कर रहे हैं।
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उनके साथ जेनेलिया की केमिस्ट्री शानदार है। दोनों ने बेहतरीन काम किया है। एक यूजर ने तो उन्हें "क्यूटेस्ट" भी कह दिया।
इमरान और जेनेलिया की फ्रेश जोड़ी दर्शकों को पसंद आ रही है। वहीं, कुछ लोगों को अपारशक्ति खुराना विलेन के किरदार में बेहद दमदार लग रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#gunmaasterg9 todhfodh 💥💥💥💥#EmraanHashmi superrr #AparshaktiKhurana bawaal #GeneliaDeshmukh like never b4#adityadatt kya action hai kya bana diye 🤘🏼💥😱 @SohamRockstrEnt take a bow.#GunmasterG9 pic.twitter.com/b2k4mjrtWz
— Nitin Kakkar (@radiowalanitin) November 26, 2026
स्क्रीनप्ले
अंत तक सीट से बांधकर रखती है फिल्म
दर्शकों का कहना है कि फिल्म स्क्रीनप्ले के मामले में निराश नहीं करती। यह अंत तक सीट से बांधकर रखती है।
कुछ लोगों ने निर्देशन की तारीफ करते हुए कहा कि निर्माताओं ने फिल्म को एक 'फुल पैसा वसूल' कमर्शियल एंटरटेनर बनाया है। हीरो-विलेन के बीच के टकराव देखने लायक है।
एक यूजर ने लिखा, 'एक रोमांचक, इमोशनल सिनेमैटिक अनुभव जो एक्शन, रोमांस और इंटेंसिटी देता है। इमरान, जेनेलिया ने दमदार परफॉर्मेंस दी है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए यूजर का पोस्ट
REVIEW GUNMASTERG9 — 4.5/5 ⭐
— Sardar 🇮🇳 (@agent0ne1) November 27, 2026
A thrilling, emotionally charged cinematic experience that delivers on action, romance, and intensity. Emraan , Genelia shines with a powerful performance, making it a thoroughly entertaining ride that deserves to be celebrated! 🔥🎬#GunmasterG9 pic.twitter.com/Haz0JZhhT3
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अन्य पोस्ट
Just saw #GunmasterG9 ...blockbuster. The action and surprises, sometimes together, are unstoppable. #EmraanHashmi second winner this year.
— Subhashk Jha (@SubhashK_Jha) November 26, 2026
कमी
80-90 के दशक वाली कहानी ने बिगाड़ा खेल
कुछ दर्शकों का कहना है कि एक ईमानदार पुलिस और खूंखार गैंगस्टर के बीच की दुश्मनी वाली यह कहानी बहुत पुरानी और घिसी-पिटी लगती है।
लोगों का कहना है कि फिल्म में जरूरत से ज्यादा क्रूरता और हिंसा है, जो दिलचस्पी कम करती है। वहीं, कुछ लोगों ने फिल्म का शुरुआती हिस्से को थोड़ा जल्दबाजी में और धीमा बताया है।
'गनमास्टर G9' का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, जबकि निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तहत हुआ है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#GunmaasterG9 - first half review
— Parth Chaturvedi (@_mrchaturvedi) November 27, 2026
First Half Review | Disappointing affair so far.
Outdated cop-versus-gangster arc at start of the film, with Akram as the honest cop and Desu Rathi as the notorious gangster involved in anti-national activities. Sarim Momin and Junaid Wasi’s… https://t.co/CDvnj9oaIp