इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' को मिली रिलीज तारीख, फिर होगा बड़ा टकराव
क्या है खबर?
इमरान हाशमी इस वक्त अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'आवारापन 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गनमास्टर G9' की आधिकारिक रिलीज तारीख का ऐलान करते हुए फैंस को दोहरी खुशी मनाने का मौका दे दिया है। फिल्म का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है, जिसका अहम हिस्सा जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी हैं। संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है, जबकि निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तहत हुआ है।
टकराव
'आवारापन 2' के बाद नए टकराव को तैयार इमरान
इमरान ने 'गनमास्टर G9' का एक वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा, 'गनमास्टर G9 पूरी तरह तैयार है और 27 नवंबर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए बेताब है।'
तारीख के ऐलान ने एक और बॉक्स ऑफिस टकराव का संकेत दे दिया है। इसका सामना आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' से होगा, जो उसी दिन रिलीज होगी।
बता दें, 14 अगस्त को रिलीज 'आवारापन 2' का क्लैश सनी देओल की 'बंटवारा 1947' से हुआ था।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#BreakingNews... AFTER 'AWARAPAN 2', EMRAAN HASHMI'S NEXT IS 'GUNMAASTER G9' – RELEASE DATE LOCKED... The successful trio – #EmraanHashmi, director #AdityaDatt, and music composer #HimeshReshammiya – reunite after two decades.#GunmaasterG9 marks another collaboration between… pic.twitter.com/jpuBtP0QNs
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 17, 2026