'गनमास्टर G9' के ट्रेलर में दमदार लगे इमरान हाशमी, एक्शन और रोमांस से लूटी महफिल
क्या है खबर?
इमरान हाशमी एक बार फिर इश्क की दुनिया का सच्चा आशिक बनकर आ रहे हैं। उनकी फिल्म 'गनमास्टर G9' का धमाकेदार ट्रेलर जारी हो गया है, जिसमें वह अपने किरदार ईश्वर उर्फ एजेंट G9 के रूप में नजर आएंगे। आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर और रोमांटिक ड्रामा है। इसमें इमरान के साथ जेनेलिया डिसूजा मुख्य किरदार में शामिल हैं। वहीं, अपारशक्ति खुराना मुख्य विलेन 'देसु' बनकर तहलका मचाते दिखेंगे। ट्रेलर ने अभी से लोगों को उत्साहित कर दिया है।
ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर में दिखा एक्शन और इमोशन का तड़का
ट्रेलर की शुरुआत इमरान के किरदार से होती है, जो एक खतरनाक गैंगस्टर और शिव भक्त है।
वह अपने प्यार आरती (जेनेलिया) को बचाने और उसे वापस पाने के लिए अपराध की अंधेरी दुनिया में वापस उतरता है और खतरनाक दुश्मनों से सामना करता है।
अपारशक्ति पहली बार विलेन के किरदार में खतरनाक लगे हैं। हिमेश रेशमिया का संगीत कहानी के बीच जबरदस्त समां बांधने का काम करता है।
'गनमास्टर G9' 27 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
You wanted a proper masala entertainer with just #EmraahHashmi things? Well, you get that, and more, with #GunmaasterG9Trailer. There is certain fan service that was on the cards with Emraan & director #AdityaDatt joining hands for #GunmaasterG9 and the best part is that with… pic.twitter.com/BM3AQ3VSwv
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) November 11, 2026