गुरुषा कपूर 12 साल बाद करने जा रही हैं टेलीविजन पर वापसी, कोरियन ड्रामा से करेंगी हैरान
'सिया के राम' में सीता के किरदार से घर-घर में पहचान बनाने वाली ग्रुशा कपूर 12 साल के लंबे ब्रेक के बाद टीवी पर लौट रहीं हें। वे एक नए शो का हिस्सा बनेंगी, जो कोरियन ड्रामा पर आधारित है।
ग्रुशा ने बताया कि उनका यह ब्रेक कोई पहले से सोचा हुआ नहीं था। वे तो बस फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में रम गईं, जिससे उन्हें नए-नए अनुभव मिले।
ग्रुशा चाहती हें चुनौतीपूर्ण किरदार
ग्रुशा ने इस किरदार को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें यह 'अलग और नया' लगा। उनका कहना है कि यह आमतौर पर टीवी पर दिखाए जाने वाले पारिवारिक ड्रामों से काफी हटकर है।
ग्रुशा ने 1994 में फिल्म 'तारा' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इतने सालों में उन्होंने इंडस्ट्री में काफी बदलाव देखे हें, लेकिन उनका मानना है कि सिर्फ टैलेंट या हुनर होने भर से बात नहीं बनती।
उन्होंने बताया, 'मुझे लगता है कि टीवी से यह दूरी मेरे लिए अच्छी साबित हुई। इसकी वजह यह थी कि फिल्मों और वेब सीरीज में कास्ट करने से लोग मुझसे हिचकिचाए नहीं।'
ग्रुशा बताती हें कि पहले उन्हें अक्सर एक ही तरह के किरदार मिलते थे, लेकिन अब वे ऐसे चुनौतीपूर्ण रोल करना चाहती हें, जिनसे एक कलाकार के तौर पर उनकी क्षमताएं और निखर कर सामने आएं।