Page Loader
शाहरुख खान के नाम पर जारी हुआ सोने का सिक्का? जानिए इस खबर की सच्चाई
ग्रेविन म्यूजियम ने जारी किया शाहरुख खान के नाम का सिक्का (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

शाहरुख खान के नाम पर जारी हुआ सोने का सिक्का? जानिए इस खबर की सच्चाई

Jul 24, 2024
04:27 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान को फ्रांस में सम्मान मिलने की खबर सोशल मीडिया पर चल रही है। कहा जा रहा है कि फ्रांस के पेरिस के प्राचीन ग्रेविन म्यूजियम ने उनके नाम पर सोने का सिक्का जारी किया है और यह सम्मान पाने वाले शाहरुख बॉलीवुड के पहले कलाकार हैं। हालांकि, यह सच है कि उनके नाम का सिक्का जारी हुआ है, लेकिन यह सिक्का हाल-फिलहाल में नहीं, बल्कि कई साल पहले जारी हुआ था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सिक्का

शाहरुख

म्यूजियम ने 2018 में जारी किया था सिक्का

दरअसल, ग्रेविन म्यूजियम ने यह सिक्का 2018 में जारी किया था। अब हाल-फिलहाल में सोशल मीडिया पर शाहरुख के किसी फैन पेज ने फिर यह खबर साझा की, जिसके बाद ये गलतफहमी फैल गई कि शाहरुख के नाम का सिक्का आज जारी हुआ है, लेकिन ऐसा नहीं है। उधर शाहरुख की आगामी फिल्मों की बात करें तो वह फिलहाल अपनी बेटी सुहाना खान के साथ एक्शन ड्रामा फिल्म 'किंग' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसके निर्देशक सुजॉय घोष हैं।