LOADING...
ग्रैमी 2026: केंड्रिक लैमर का रिकॉर्ड और दलाई लामा की ऐतिहासिक जीत, जानिए कौन-कौन बना विजेता
ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026: जानिए किसे मिला कौन-सा सम्मान

ग्रैमी 2026: केंड्रिक लैमर का रिकॉर्ड और दलाई लामा की ऐतिहासिक जीत, जानिए कौन-कौन बना विजेता

Feb 02, 2026
08:06 am

क्या है खबर?

संगीत जगत के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह 68वें वार्षिक ग्रैमी अवॉर्ड्स का भव्य आयोजन लॉस एंजिल्स के 'क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना' में हुआ। संगीत की इस सबसे बड़ी रात में इस बार भी दुनियाभर के दिग्गज कलाकारों का जमावड़ा लगा, जहां कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूटे। जहां हिप-हॉप की दुनिया में केंड्रिक लैमर कई प्रमुख श्रेणियों में जीत हासिल कर दुनिया के सबसे सफल रैपर बनकर उभरे, वहीं दलाई लामा ने भी इतिहास रच दिया। एक नजर ग्रैमी पुरस्कार विजेताओं पर।

रिकॉर्ड

केंड्रिक लैमर बने सबसे ज्यादा ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाले रैपर

केंड्रिक लैमर 9 नामांकनों के साथ इस साल के सबसे बड़े दावेदार रहे, जिन्होंने कई प्रमुख श्रेणियों में जीत हासिल की। उन्होंने न केवल अपनी बादशाहत बरकरार रखी, बल्कि जे-जी को पीछे छोड़ते हुए ग्रैमी इतिहास में सबसे अधिक अवॉर्ड जीतने वाले रैपर बन गए हैं। अब उनके नाम कुल 26 ग्रैमी पुरस्कार हो गए हैं। उन्होंने बेस्ट रैप एल्बम से लेकर बेस्ट रैप सॉन्ग जैसी कई श्रेणियों में जीत हासिल कर हिप हॉप की दुनिया में इतिहास रच दिया।

इतिहास

ग्रैमी में गूंजा आध्यात्मिक स्वर, दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी अवॉर्ड

ग्रैमी अवॉर्ड्स में इस बार केवल पॉप और रैप का शोर नहीं रहा, बल्कि आध्यात्मिकता की गूंज भी सुनाई दी। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग की श्रेणी में अपने एल्बम 'मेडिटेशन: द रिफ्लेक्शन्स ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा' के लिए अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड जीतकर सबको गौरवान्वित कर दिया। इसके साथ ही वो के-पॉप और स्टीवन स्पीलबर्ग के साथ पहली बार अवॉर्ड जीतने वालों की सूची में शामिल हो गए।

Advertisement

जीत

लेडी गागा ने जीते ये प्रतिष्ठित पुरस्कार

पॉप 'क्वीन' लेडी गागा ने फिर साबित कर दिया कि उनका संगीत न केवल चार्टबस्टर्स बनाता है, बल्कि दुनियाभर के प्रशंसकों के दिलों पर राज भी करता है। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 में लेडी गागा इस शाम के मुख्य आकर्षणों में से एक रहीं। लेडी गागा ने अपने सुपरहिट ट्रैक 'आबराकाडाबरा' के लिए 3 सबसे प्रतिष्ठित श्रेणियों में जीत हासिल की। सॉन्ग ऑफ द ईयर, बेस्ट पॉप वोकल एल्बम और बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग की श्रेणी में पुरस्कार अपने नाम किया।

Advertisement

एल्बम ऑफ द ईयर

किसे मिला 'एल्बम ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड?

ग्रैमी 2026 में लैटिन सुपरस्टार बैड बन्नी ने बड़ी जीत दर्ज की। अपने सुपरहिट एल्बम 'डेबी तिरार मास फोटोज' के लिए उन्होंने 'एल्बम ऑफ द ईयर' का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया। इस श्रेणी में टेलर स्विफ्ट और बिली एलीश जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए बैड बन्नी ने साबित कर दिया कि संगीत भाषा की सीमाओं से परे होता है। उनके इस एल्बम ने न केवल चार्ट्स पर राज किया, बल्कि लैटिन संगीत को एक नई वैश्विक पहचान भी दी।

पुरस्कार

अन्य श्रेणियों में मिले सम्मान

बेस्ट रॉक एल्बम का सम्मान टर्नस्टाइल के एल्बम 'नेवर इनफ' को मिला। उनके इस एल्बम ने रॉक संगीत प्रेमियों के बीच जबरदस्त धूम मचाई थी। बेस्ट आर एंड बी एल्बम की श्रेणी में लियोन थॉमस के एल्बम 'मट' ने बाजी मारी। बेस्ट न्यू आर्टिस्ट की प्रतिष्ठित श्रेणी में एडिसन रे ने जीत हासिल की। उधर बेस्ट स्कोर साउंडट्रैक (विजुअल मीडिया) की श्रेणी में फिल्म 'चैलेंजर्स' के लिए ट्रेंट रेजनर और एटिकस रॉस को सम्मानित किया गया।

Advertisement