ग्रैमी अवार्ड्स 2025: पारदर्शी कपड़ों में पहुंचीं कान्ये वेस्ट की पत्नी, समारोह से किया गया बाहर
क्या है खबर?
संगीत जगत के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह ग्रैमी अवॉर्ड्स का आगाज अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हो चुका है। यह वो पुरस्कार है, जिसका इंतजार संगीत की दुनिया से जुड़ा हर कलाकार करता है।
ग्रैमी में रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी-मॉडल बियांका सेंसरी ने सबका ध्यान खींचा। हालांकि, उनकी उपस्थिति विवादों भरी रही।
दरअसल, बियांका इस कार्यक्रम में पारदर्शी कपड़ों में पहुंचीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों को शो के दौरान कार्यक्रम स्थल से बाहर कर दिया गया।
मामला
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पहनावे की वजह से बियांका की चर्चा काफी ज्यादा हो रही है। कहा जा रहा है कि कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी ग्रैमी पुरस्कार समारोह में बिना बुलाए 5 लोगों के दल के साथ पहुंच गए, जिसके बाद उन्हें बाहर निकाल दिया गया।
बियांका और कान्ये का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि कान्ये टाई डॉला साइन के साथ 'कार्निवल' में सहयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ रैप गीत के लिए नामांकित हैं।
परिचय
कौन हैं बियांका?
बियांका एक ऑस्ट्रेलियाई आर्किटेक्चरल डिजाइनर और मॉडल हैं। वे पिछले कई वर्षों से पति कान्ये की ब्रांड 'यीजी' के साथ काम कर रही हैं। 30 वर्षीय बियांका मूल रूप से मेलबर्न की रहने वाली हैं।
कान्ये और बियांका की अफेयर की खबरें तब सामने आईं, जब बियांका 'यीजी' में एक आर्किटेक्चरल डिजाइनर के रूप में शामिल हुई थीं।
इसके बाद बियांका और कान्ये अपने परिवार की मौजदूगी में साल 2023 में शादी के बंधन में बंध गए।