ग्रैमी 2026: जस्टिन बीबर की मंच पर शानदार वापसी, लेकिन पहनावा देख चौंके फैंस
क्या है खबर?
ग्रैमी पुरस्कार 2026 में अपनी शानदार प्रस्तुति देने के बाद पॉप गायक जस्टिन बीबर ने फैंस का दिल जीत लिया। साल 2022 में, ब्राजील के 'रॉक इन रियो' फेस्टिवल के बाद 2026 में गायक ने सार्वजनिक तौर पर परफॉर्म किया है। लंबे समय के बाद उन्हें मंच पर देखना लोगों के लिए शानदार अनुभव रहा। हालांकि, जस्टिन को मंच पर उनके अतरंगी पहनावे में देखने के बाद फैंस चौंक गए। नतीजन लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
प्रतिक्रिया
जस्टिन को शॉर्ट्स में देख लोगों ने पूछे ये सवाल
ग्रैमी पुरस्कार 2026 में जस्टिन ने 4 साल बाद मंच पर प्रस्तुति दी और अपने गाने 'युकोन' से लोगों का मन मोह लिया। इस दौरान गायक ने रेशमी अंडरवियर के साथ मोजे पहन रखे थे, जो उनके फैंस के लिए अतरंगी पहनावा था। एक यूजर ने लिखा, 'जस्टिन सिर्फ अंडरवियर और मोजे में क्यों हैं?' दूसरे ने लिखा, 'क्या जस्टिन ठीक हैं???' एक अन्य ने लिखा, 'जस्टिन 2022 के बाद पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड्स में अंडरवियर में स्टेज पर आए।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए अन्य प्रतिक्रिया
idk why justin is dressed in his underwear and socks only but he sounded great 😮💨 pic.twitter.com/5fFehURnt9
— ✧ (@lunesume) February 2, 2026
नामांकन
इन 4 कैटेरगरी में मिला था नामांकन
जस्टिन को पुरस्कार समारोह में सिर्फ परफॉर्म नहीं करना था, बल्कि उन्हें 4 कैटेगरी के लिए नामांकन भी मिला था। गायक को यह नामांकन उनके एल्बम 'स्वैग' के लिए मिला था, जिनमें एल्बम ऑफ द ईयर और बेस्ट पॉप वोकल एल्बम शामिल हैं। इसके अलावा, गायक को 'डेजीज' के लिए बेस्ट सोलो पॉप परफॉर्मेंस और 'युकॉन' के लिए बेस्ट आर एंड बी परफॉर्मेंस के लिए भी नामांकन मिला था, लेकिन वह कोई भी पुरस्कार नहीं जीत सके।