Loading...
गोविंदा और कोमल शादी करने वाले थे, राखी सावंत से फोन पर सुनीता का बड़ा दावा
कोमल रानी स्वर्णकार से शादी करने वाले थे गोविंदा?

गोविंदा और कोमल शादी करने वाले थे, राखी सावंत से फोन पर सुनीता का बड़ा दावा

Aug 21, 2026
10:36 am

क्या है खबर?

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्तों को लेकर चल रहा विवाद एक नया मोड़ ले चुका है। हाल ही में तलाक की याचिका वापस लेने के बाद सुनीता ने राखी सावंत के साथ फोन पर बातचीत में चौंकाने वाले दावे किए हैं। सुनीता का आरोप है कि गोविंदा और अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार शादी करने की योजना बना रहे थे। उनके इस बड़े दावे के बाद एक बार फिर गोविंदा और कोमल का रिश्ता चर्चा में आ गया है।

दावा

सुनीता बोलीं- 'शादी की योजना बना रहे थे गोविंदा और कोमल

मुंबई में पैपराजी से बातचीत के दौरान राखी सावंत ने सुनीता को फोन लगाया और उसे स्पीकर पर रख दिया।

सामने आए वीडियो में सुनीता ये कहती सुनाई दे रही हैं, "गोविंदा और कोमल शादी करने की योजना बना रहे थे।"

उधर राखी ने गोविंदा के खिलाफ तलाक का केस वापस लेने पर सुनीता की तारीफ की। राखी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "कृपया 200 करोड़ रुपये की संपत्ति अपने नाम करवा लीजिए, वरना बाकी लोग इसे छीनकर ले जाएंगे।"

ट्विटर पोस्ट

राखी ने लगाया सुनीता को फोन

ADVERTISEMENT

तलाक की अर्जीे

सुनीता ने कब वापस लिया था तलाक का केस?

ये खुलासा 19 अगस्त को सुनीता द्वारा गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक का केस वापस लेने के बाद हुआ है।

इस खबर की पुष्टि कर गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया था कि जब मामला कोर्ट तक पहुंचता है तो पूरी दुनिया को पता चल जाता है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा था कि पारिवारिक मामले घर के भीतर ही सुलझने चाहिए। जब तलाक केस वापस ही लेना था तो इसे दर्ज ही क्यों कराया गया?

ADVERTISEMENT

चेतावनी

सुनीता को मर्यादा में रहने की नसीहत दे चुके गोविंदा

एयरपोर्ट पर अभिनेत्री कोमल रानी स्वर्णकार के साथ दिखे जाने के बाद सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर तंज कसा था।

सुनीता ने उन्हें 'शुगर डैडी' कहते हुए मीडिया के सामने तीखा हमला बोला। इसके जवाब में गोविंदा ने एक वीडियो संदेश जारी कर पलटवार किया।

अभिनेता ने सुनीता द्वारा सार्वजनिक रूप से इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा पर कड़ा ऐतराज जताया और उन्हें माताओं-बहनों की गालियां न देने तथा मर्यादा में रहने की नसीहत दी।

ADVERTISEMENT