Page Loader
अनुपम खेर ने दी गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी, यहां देखें वीडियो 
अब कैसी है गोविंदा की तबियत? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@govinda_herono1)

अनुपम खेर ने दी गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी, यहां देखें वीडियो 

Oct 18, 2024
12:56 pm

क्या है खबर?

अभिनेता और राजनेता गोविंदा 1 अक्टूबर की सुबह अपनी ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से दुर्घटनावश गोली लगने से घायल हो गए थे। गोली उनके पैर में लगी थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल मुंबई के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पैर से बुलट निकाली। 4 अक्टूबर को गोविंदा को अस्पातल से छुट्टी मिली थी। अब दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है।

बयान

यह जानकर राहत मिली कि वह ठीक हो रहे हैं- अनुपम 

अनुपम वीडियो में जाने-माने निर्देशक कीर्ति कुमार के साथ बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बहुत लंबे समय बाद कीर्ति कुमार जी से मिलकर बहुत खुशी हुई। कीर्ति जी ने मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक 'हत्या का निर्देशन किया है। हमने मेरे दोस्त और उनके छोटे भाई गोविंदा की पैर पर लगी चोट के बारे में भी बात की। यह जानकर राहत मिली कि वह ठीक हो रहे हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो