NEET प्रदर्शन पर भड़कीं देवोलीना- धारा 370 और राम-सीता कहां से आए, कौन है ये CJP?
क्या है खबर?
NEET पेपर लीक को लेकर दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कई पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। देवोलीना का दावा है कि छात्रों का ये आंदोलन अब अप ने असली मकसद से भटककर राजनीतिक रूप ले चुका है, जहां अलग-अलग गुट अपना-अपना एजेंडा चलाने में लगे हैं।
नाराजगी
"लोमड़ी-भेड़िये शिकार बना लेंगे- देवोलीना
प्रदर्शन में CJP की एंट्री पर भड़कते हुए देवोलीना ने लिखा, 'ये कैसा CJP प्रदर्शन है? कौन है ये CJP? ये आंदोलन तो शिक्षा और व्यवस्था को बचाने के लिए शुरू हुआ था। इसमें धारा 370, उमर खालिद और राम-सीता कहां से आ गए? ये कैसा शैक्षणिक प्रदर्शन है?"
उन्होंने छात्रों को राजनीति से बचने की चेतावनी देते हुए लिखा, 'खुद को मूर्ख मत बनाओ। ऐसे लोमड़ी और भेड़िये तुम्हें अपना शिकार बनाकर परोस देंगे और डकार भी नहीं लेंगे।'
दे टूक
NEET प्रदर्शन के राजनीतिक भटकाव पर कही ये बात
एक पोस्ट में अभिनेत्री ने साफ किया कि वो शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के अधिकार का पूरा समर्थन करती हैं, लेकिन उनके मुताबिक ये आंदोलन अब अपने असली मकसद से भटक चुका है।
उन्होंने लिखा, 'शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ लड़ना सही है। इसमें सभी का समर्थन भी है, लेकिन फिलहाल ये मुद्दा भटक गया है, क्योंकि कुछ लोग अपना राजनीतिक करियर बनाने के चक्कर में तुम सभी के भविष्य को जलाने की पूरी तैयारी करके बैठे हैं।"
तंज
देवोलीना ने काॅकरोच जनता पार्टी पर कसा तंज
CJP पर एक और तंज कसते हुए देवोलीना ने लिखा, 'एक तो बर्गर खाते हुए ही दिख गया तो सच्चाई यही है। पहले पेस्ट कंट्रोल करो, फिर सही मुद्दे के लिए लड़ो।'
बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी।
वो 'बिग बॉस 13', 'बिग बॉस 14' और 'बिग बॉस 15' का भी हिस्सा रह चुकी हैं।