AI फिल्ममेकिंग में गूगल का बड़ा कदम, WIF इंडिया के साथ मिलाया हाथ
गूगल और वुमेन इन फिल्म इंडिया (WIF इंडिया) ने मिलकर 'फ्लो फिल्माथॉन' शुरू किया है। यह वुमेन इन फिल्म इंडिया (WIF इंडिया) का एक नया प्रोजेक्ट है और इसे निर्देशक गुनीत मोंगा कपूर लीड कर रही हैं।
इस पहल का मकसद यह है कि निर्देशक AI फिल्ममेकिंग टूल्स के साथ नए-नए प्रयोग कर सकें। वे गूगल फ्लो जैसे AI फिल्ममेकिंग टूल्स का इस्तेमाल करें, जो गूगल के जेमिनी ओमनी और वीयो मॉडल्स पर काम करते हैं।
इन टूल्स की मदद से फिल्ममेकर नई और बेहतरीन विजुअल कहानियां तैयार कर पाएंगे, जिनमें टेक्नोलॉजी और हमारी पुरानी फिल्म बनाने की कला का गजब मेल दिखेगा।
IFFI 2026 की टॉप 5 फिल्में
यह 'फ्लो फिल्माथॉन' सभी फिल्ममेकरों के लिए है, चाहे वे किसी भी स्तर के हों। इससे हर किसी को AI से चलने वाले इन टूल्स को आजमाने का मौका मिलेगा।
जो 5 बेहतरीन फिल्में चुनी जाएंगी, उन्हें साल 2026 में गोवा में होने वाले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में दिखाया जाएगा।
यह इवेंट हमें दिखाएगा कि कैसे नई टेक्नोलॉजी सिनेमा में रचनात्मकता के नए रास्ते खोल सकती है।