ऑस्कर 2027 की रेस में शामिल 'गोंधल' का हिंदी ट्रेलर जारी, इस दिन री-रिलीज होगी फिल्म
क्या है खबर?
ऑस्कर 2027 के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बनी मराठी फिल्म 'गोंधल' फिर से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इससे पहले निर्माताओं ने फिल्म का ट्रेलर हिंदी भाषा के साथ रिलीज कर दिया है। संतोष दावखर द्वारा निर्देशित यह एक मराठी मनोवैज्ञानिक-थ्रिलर है। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपराओं पर आधारित है, जो सदियों पुरानी आधी रात की लोक-परंपरा और अनुष्ठान 'गोंधल' को दर्शाती है। इसमें इंसान की इच्छा, कर्तव्य और भक्ति की कहानी को दिखाया गया है।
ट्रेलर
खौफनाक और सस्पेंस से भरपूर है फिल्म का ट्रेलर
'गोंधल' का ट्रेलर लोक-परंपरा की आड़ में छिपे प्यार, धोखे, लालच और मर्डर मिस्ट्री की एक बेहद खौफनाक और सस्पेंस तरीके से दिखाता है।
इसकी कहानी सुमन (इशिता देशमुख) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी शादी जबरन गांव के लड़के आनंद राव से करा दी जाती है। इस मनचाहे रिश्ते से आजाद होने के लिए सुमन एक खतरनाक योजना का हिस्सा बनती है।
इस दौरान कुछ ऐसे भयावह मोड़ आते हैं, जिससे कहानी खून-खराबे और भयानक हत्या में बदल जाती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
#Gondhal #Ilaiyaraaja
— padam fan (@Padamfan1) October 27, 2026
Song and BGM 👍
Tamil trailer: https://t.co/0R9y1pxApH
Hindi trailer: https://t.co/2jOl5URx75
English trailer: https://t.co/3GO8DPaA4f#DavakharFilms #SantoshDavakhar
रिलीज
7 भाषाओं के साथ दुनियाभर में रिलीज होगी फिल्म
'गोंधल' 14 नवंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 9 दिनों के अंदर महज 49 लाख रुपये का कारोबार किया था।
इसमें किशोर कदम, इशिता देशमुख और योगेश सोहोनी जैसे कलाकार मौजूद हैं।
अब यह फिल्म 13 नवंबर, 2026 को दोबारा से रिलीज होने के लिए तैयार है। इसे मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषा के साथ दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।