Loading...
अभिनेत्री केली हॉटल कौन थीं, जिनकी 18 साल की उम्र में सड़क हादसे में गई जान?
अभिनेत्री केली हॉटल का निधन

अभिनेत्री केली हॉटल कौन थीं, जिनकी 18 साल की उम्र में सड़क हादसे में गई जान?

Jul 22, 2026
10:14 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड की चर्चित फिल्में 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में 'जिया' का किरदार निभाकर शोहरत बटोरने वालीं अभिनेत्री केली हॉटल अब नहीं रहीं। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह 18 साल की उम्र में एक सड़क हादसे का शिकार हो गईं। ये दुर्घटना मैरीलैंड में हुई थी। घायल हालत में अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस खबर से केली के फैंस भी सदमे में हैं।

हादसा

कम उम्र में दुनिया से चल बसीं केली

केली के पिता जोशुआ हॉटल ने फेसबुक लाइवस्ट्रीम के जरिए अमेरिकी सांकेतिक भाषा का इस्तेमाल करते हुए इस दुखद खबर की जानकारी दी। उन्होंने TMZ को अभिनेत्री की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह मैरीलैंड में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं।

वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, जोशुआ ने बताया कि वह बेटी का शव लेने टेक्सस से निकले हैं।

उधर, केली के स्कूल 'टेक्सस स्कूल फॉर द डेफ' ने भी भावुक बयान में शोक जताया है।

परिचय

जानिए कौन थीं अभिनेत्री केली

केली का जन्म 2007 में जॉर्जिया में हुआ था और उनका बचपन अमेरिका के टेक्सस में बीता।

अमेरिकन साइन लैंग्वेज (ASL) आने के चलते उन्हें कम उम्र में विज्ञापनों मिलने शुरू हो गए थे।

2021 में, केली ने 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' से डेब्यू किया। फिल्म में उन्होंने 'जिया' नाम की एक दिव्यांग बच्ची का किरदार निभाया था, जिसका कॉन्ग से भावनात्मक रिश्ता दिखाया जाता है।

2024 में वह 'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग': द न्यू एम्पायर' में अपने किरदार को दोहराती दिखीं।

ADVERTISEMENT