गायक तलत अजीज के घर आग का तांडव, सामने आईं जुहू वाले बंगले की भयानक तस्वीरें
मनोरंजन
मशहूर गजल गायक तलत अजीज ने 2 अक्टूबर को अपने जुहू वाले घर में लगी आग के बाद की तस्वीरें साझा की हैं।
आग से उनके घर को काफी नुकसान हुआ है। तलत ने ये तस्वीरें ऑनलाइन पोस्ट कीं, जिससे उनके चाहने वालों को घर में हुई बर्बादी का अंदाजा लग सका।
उन्होंने यह भी बताया कि अपनी कीमती चीजों को खो देना कितना मुश्किल और दुखद होता है।
तलत ने जताया सभी का आभार
तस्वीरों के साथ, तलत ने उन चीजों को खोने के दर्द पर लिखा, जिनसे उन्हें बहुत प्यार था। साथ ही उन्होंने सभी का आभार भी जताया।
ट्विटर पोस्ट
https://twitter.com/i/status/2113518198339571958