थलापति विजय की जीत से गदगद जेनेलिया डिसूजा, बोलीं- ये तमिलनाडु का सुनहरा भविष्य है
मनोरंजन
चुनाव में शानदार जीत के बाद जेनेलिया डिसूजा ने थलापति विजय की जमकर तारीफ की है। इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह जीत विजय के नेतृत्व और विजन पर जनता के भरोसे को दिखाती है। जेनेलिया ने आगे कहा, "यह तमिलनाडु की जनता की जीत है और मुझे पूरा भरोसा है कि वो लोगों की उम्मीदों को जरूर पूरा करेंगे।"
जेनेलिया ने विजय के समर्पण को सराहा
जेनेलिया ने फिल्म 'सचिन' और 'वेलयाधम' में विजय के साथ काम के पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि विजय अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहते हैं और सेट पर दोनों के बीच गजब की केमिस्ट्री थी। जेनेलिया के अनुसार, सुपरस्टार बनने के बाद अब राजनीति में विजय के कदम की चर्चा पूरे दक्षिण भारत में हो रही है।