'बिग बॉस सीजन 20' में गीता बसरा और सुनील पाल होंगे शामिल? आया बड़ा अपडेट
क्या है खबर?
'बिग बॉस' के 20वें सीजन का आधिकारिक ऐलान हो चुका है, जिससे फैंस बेहद उत्साहित हैं। हर बार की तरह, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस सीजन के लिए भी प्रतियोगियों के नामों पर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। ऐसी चर्चा है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की पत्नी और अभिनेत्री गीता बसरा से रियलिटी शाे के लिए संपर्क किया गया है। उनके अलावा, एक कॉमेडियन के शामिल होने की चर्चा भी है।
प्रतियोगी
सुनील पाल हो सकते हैं इस सीजन के प्रतियोगी
मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने बताया है कि गीता और कॉमेडियन सुनील पाल ने कथित तौर पर 'बिग बॉस' के अगले सीजन में प्रतिस्पर्धा करने की पुष्टि कर दी है।
उन्होंने बताया कि ये दोनों सितारे शो में आने वाले संभावित प्रतियोगियों में शामिल हैं।
हालांकि, निर्माताओं या कलाकारों की ओर से इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आने वाला समय ही गीता और सुनील के शामिल होने की खबरों का सच बताएगा।
शो
'बिग बॉस 20' के 'लोगो' का प्राेमो हो चुका जारी
हाल ही में, जियोहॉटस्टार ने नए सीजन के लिए 'लोगो' का आधिकारिक प्रोमो जारी किया था, जिसमें बिग बॉस की आंख रंग-बिरंगे रंगों से भरी नजर आई थी। साथ में घोषणा की गई कि नया सीजन दर्शकों के बीच जल्द लौटने वाला है।
उधर, प्रोमो के आने से फैंस का उत्साह सांतवें आसमान पर पहुंच चुका है और वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
खबरों की मानें, तो 'बिग बॉस 20' सितंबर के आखिर तक आ सकता है।