Loading...
'बिग बॉस सीजन 20' वापसी को तैयार, शो के नए 'लोगो' के साथ प्रोमो हुआ जारी
'बिग बॉस सीजन 20' का नया लाेगो जारी हुआ

'बिग बॉस सीजन 20' वापसी को तैयार, शो के नए 'लोगो' के साथ प्रोमो हुआ जारी

Jul 21, 2026
07:00 pm

क्या है खबर?

सलमान खान का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' अपने 20वें सीजन के साथ लौट रहा है। लोगों का इंतजार खत्म करते हुए निर्माताओं ने शो का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। साथ में नया 'लोगो' भी जारी किया है। 'बिग बॉस 19' की सफलता के बाद, नए सीजन के जरिए एक बार फिर सलमान होस्ट की कमान संभालते दिखेंगे। निर्माताओं ने इसकी प्रीमियर तारीख का खुलासा अभी नहीं किया है, लेकिन प्रोमो ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

ऐलान

नए सीजन के साथ जल्द आ रहा 'बिग बॉस'

जियोहॉटस्टार ने 'बिग बॉस सीजन 20' का प्रोमो जारी करते हुए नए 'लोगो' का दीदार कराया है। इस बार बिग बॉस की आंख को रंग-बिरंगे जीवंत रंगों के साथ डिजाइन किया गया है।

साथ में कैप्शन दिया गया, '2 दशक बाद भी... यह अब भी सबसे आकर्षक है। बिग बॉस सीजन 20 जल्द आ रहा है।'

इस घोषणा ने फैंस के बीच उत्साह का माहौल बना दिया है, जो नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT

प्रीमियर

सितंबर में दस्तक देगा शो

निर्माताओं ने हाल ही में ऐलान किया है कि मूल हिंदी 'बिग बॉस' के अलावा, ये शो 6 भाषाओं के साथ सितंबर, 2026 में दस्तक देगा। इसमें तमिल, तेलुगु, मराठी, बांग्ला, मलयालम और कन्नड़ भाषा शामिल है।

जहां हिंदी सीजन को सलमान द्वारा होस्ट किया जाएगा, तो वहीं बांग्ला संस्करण को सौरव गांगुली, तमिल संस्करण को विजय सेतुपति, तेलुगु संस्करण को नागार्जुन, कन्नड़ व मलयालम संस्करण को किच्चा सुदीप और मोहनलाल द्वारा होस्ट होस्ट किया जाएगा।

ADVERTISEMENT