क्या आकांक्षा चमोला के पिता ने गौरव खन्ना पर कसा तंज? वायरल हो रहा ये पोस्ट
क्या है खबर?
एकता कपूर के शो 'लॉकअप सीजन 2' ने आते ही सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। शो में अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला भी शामिल हुई हैं, जिन्होंने अपने शादीशुदा रिश्ते को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अभिनेत्री ने बताया कि वह और गौरव तलाक की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। वह एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। इस बीच, आकांक्षा के पिता ने कथित तौर पर एक बयान देकर ऑनलाइन चर्चा बटोर ली है।
प्रतिक्रिया
आकांक्षा के पिता ने पोस्ट में की टिप्पणी?
फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, आराधना शर्मा नाम के इंस्टाग्राम पोस्ट पर आकांक्षा के पिता ने लिखा, 'आपकी बात बिल्कुल सच्ची है। आकांक्षा का पिता मैं हूं। उसने कहा, 'बिल्कुल सही।' वह एक साल से अंधेरी में, मेरे घर में रह रही है। आधिकारिक तौर पर अलग होने तक वे पेशेवर रूप से एक-दूसरे का समर्थन करेंगे। गौरव के लिए एक शब्द में कहूं तो वह बहुत अच्छा अभिनेता है। वह आकांक्षा को आर्थिक और नैतिक सहायता नहीं दे सका।'
आरोप
'गौरव ने बच्चे के नाम पर सहानुभूति बटोरी'
पोस्ट में आगे लिखा, 'गौरव ने बच्चे के बारे में बात न करके विश्वासघात किया, लेकिन उसने जानबूझकर नाटक किया और सहानुभूति बटोरी, यही उसकी योजना थी आकांक्षा को मीडिया में खलनायक बनाने की।' हालांकि, ये दावे अप्रमाणित हैं और एक वायरल पोस्ट पर आधारित हैं। इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि असल में यह पोस्ट आकांक्षा के पिता की है या नहीं। उधर गौरव की ओर से भी तलाक को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।