Page Loader
गणेश चतुर्थी पर कार्तिक आर्यन ने किए लालबाग के राजा के दर्शन, लिया बप्पा का आशीर्वाद 
कार्तिक आर्यन ने किए लालबाग के राजा के दर्शन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@kartikaaryan)

गणेश चतुर्थी पर कार्तिक आर्यन ने किए लालबाग के राजा के दर्शन, लिया बप्पा का आशीर्वाद 

Sep 19, 2023
12:10 pm

क्या है खबर?

सबसे बड़े त्योहारों में से एक गणेश उत्सव का आगाज आज (19 सितंबर) से हो गया है। यह उत्सव अगले 10 दिन तक चलेगा। इस दैरान भक्त विधि-विधान के साथ बप्पा की पूजा अराधना करेंगे। बॉलीवुड सितारे भी इससे अछूते नहीं हैं। शिल्पा शेट्टी, रितेश देशमुख-जेनेलिया देशमुख और कई अन्य सितारों ने घर में बप्पा का स्वागत किया है। अब इस बीच कार्तिक आर्यन बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

आगामी फिल्में 

ये हैं कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्में 

कार्तिक को आखिरी बार 'सत्यप्रेम की कथा' में देखा गया था। इसमें उनकी जोड़ी कियारा आडवाणी के साथ बनी थी। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक दे चुकी है। आने वाले दिनों में कार्तिक 'चंदू चैंपियन' में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर यानी 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' और अनीस बज्मी की 'भूल भुलैया 3' भी है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए कार्तिक की तस्वीरें