Page Loader
'गदर 2' अभिनेता सनी देओल हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक 
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं सनी देओल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamsunnydeol)

'गदर 2' अभिनेता सनी देओल हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक 

Feb 16, 2023
09:06 pm

क्या है खबर?

अभिनेता सनी देओल पर्दे पर अपने तेज तर्रार अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1983 में फिल्म 'बेताब' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें 'गदर', 'घायल', 'बॉर्डर' और 'घातक' शामिल हैं। अब उनकी 'गदर 2' आने वाली है। सनी ने बॉलीवुड के बाद सनी ने राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने 2019 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव जीता था।

सनी

सनी ने खुद दी थी संपत्ति की जानकारी

सनी ने 2019 के चुनाव के अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। उस समय अभिनेता के पास 81 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। चुनावी हलफनामे में उन्होंने ये भी जानकारी दी थी कि उनके पास 1.69 करोड़ की कीमत की कारें है। साथ ही उनके पास 1.56 करोड़ के आभूषण भी हैं। इसके अलावा सनी के पास 21 करोड़ रुपये की जमीन है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा वक्त में सनी की कुल संपत्ति 133 करोड़ रुपये है।