NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में
    मनोरंजन

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 02, 2022, 01:07 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' से 'सिंघम' तक, ये हैं अजय देवगन की बेहतरीन फिल्में
    ये हैं अजय देवगन की पसंदीदा फिल्में

    बॉलीवुड स्टार अजय देवगन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर फैंस उन्हें कई तरीके से याद कर रहे हैं। उनका जन्म 2 अप्रैल, 1969 को हुआ था। अजय ने 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस अभिनेता ने अपने दम पर कई हिट फिल्में दी हैं। आइए अजय की कुछ पसंदीदा फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    'हम दिल दे चुके सनम'

    इस सूची में 1999 में आई अजय की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' शामिल है। यह एक रोमांटिक फिल्म है, जिसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था। ऐश्वर्या राय और सलमान खान भी इस फिल्म का हिस्सा थे। ऐश्वर्या और सलमान ने फिल्म में एक प्रेमी की भूमिका निभाई थी, जबकि अजय ऐश्वर्या के पति के किरदार में थे। अजय को शादी के बाद पता चलता है कि उनकी पत्नी बनीं ऐश्वर्या का सलमान से अफेयर है।

    'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह'

    'द लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में अजय ने जिस प्रकार अपने अभिनय को पर्दे पर उकेरा, उसके लिए उन्हें खूब वाहवाही भी मिली। फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन राजकुमारी संतोषी ने किया था। इसमें अजय ने खूबसूरती से शहीद-ए-आजम भगत सिंह की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। इस फिल्म के लिए अजय को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था।

    'सिंघम'

    'सिंघम' एक ऐसी फिल्म है, जो थिएटर में आते ही दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छा गई थी। 2011 में आई फिल्म ने अजय के करियर को एक नई उड़ान दी। रोहित शेट्टी ने इस एक्शन फिल्म का निर्देशन किया था। पुलिस की वर्दी में अजय का एक्शन और संवाद चर्चा में रहा था। फिल्म का सीक्वल 'सिंघम 2' बन चुका है और दर्शकों को 'सिंघम 3' का इंतजार है। 'सिंघम' में प्रकाश राज और काजल अग्रवाल दिखी थीं।

    'दृश्यम'

    अजय की 2015 में आई हिन्दी फिल्म 'दृश्यम' में गजब को रोमांच देखने को मिला था। फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। अब 'दृश्यम 2' पर भी जोर-शोर से काम चल रहा है। 'दृश्यम' में तब्बू, श्रिया सरन और इशिता दत्ता नजर आई थीं। फिल्म में दिखाया जाता है कि कैसे एक चौथी पास शख्स अपने परिवार को कानूनी अड़चन से बचाता है। 'दृश्यम' 2013 में आई मलयालम फिल्म की हिन्दी रीमेक है, जिसमें मोहनलाल ने लीड रोल निभाया था।

    'गंगूबाई काठियावाड़ी'

    अजय की फिल्मों की बात करें और उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की चर्चा ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। भले आलिया भट्ट ने फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी, लेकिन इसमें अजय का किरदार काफी दमदार था। फिल्म में अजय रहीम लाला की भूमिका में बड़े पर्दे पर छा गए। गंगूबाई को शक्तिशाली बनाने में रहीम की महत्वपूर्ण भूमिका थी। भंसाली की यह फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    अजय देवगन
    जन्मदिन विशेष
    गंगूबाई काठियावाड़ी

    ताज़ा खबरें

    'पठान' की सफलता के बाद प्रशंसकों से मिले शाहरुख खान, वीडियो वायरल शाहरुख खान
    ये शारीरिक संकेत मिलें तो समझ जाएं कि आप कर रहे हैं अधिक चीनी का सेवन  खान-पान
    पोलैंड: सिगरेट पीने को लेकर हुए झगड़े में भारतीय युवक की चाकू मारकर हत्या, 4 घायल पोलैंड
    सारा अली खान की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' कब होगी रिलीज? निर्माताओं ने किया ऐलान सारा अली खान

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    शहनाज गिल को मिला निखिल आडवाणी का अगला प्रोजेक्ट, महिला प्रधान होगी फिल्म शहनाज गिल
    उर्वशी रौतेला ने फिल्म में तीन मिनट के गाने के लिए 2 करोड़ रुपये लिए- रिपोर्ट उर्वशी रौतेला
    नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया का अभिनेता की मां पर आरोप, बोलीं- मुझे खाना तक नहीं मिलता नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    जन्मदिन विशेष: "पंजाब की कैटरीना" शहनाज गिल ने यूं जीता फैंस का दिल, खूब देखे उतार-चढ़ाव शहनाज गिल

    अजय देवगन

    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज तब्बू
    अजय देवगन ने अथिया शेट्टी और केएल राहुल को दी शादी की शुभकामना, साझा किया पोस्ट सुनील शेट्टी
    अजय देवगन के भतीजे के साथ बॉलीवुड डेब्यू करेंगी रवीना टंडन की बेटी राशा- रिपोर्ट रवीना टंडन
    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर इस दिन होगा रिलीज  तब्बू

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन फिटनेस के लिए यह वर्कआउट और डाइट प्लान करती हैं फॉलो श्रुति हासन
    जन्मदिन विशेष: शहनाज गिल फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट प्लान शहनाज गिल
    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' का जलवा बरकरार, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह ऑस्कर पुरस्कार
    'कांतारा' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, ऑस्कर पहुंचीं भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए द कश्मीर फाइल्स
    BAFTA से बाहर हुई भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', RRR को मिली जगह RRR फिल्म
    BAFTA के पूर्व क्यूरेटर ने की आलिया भट्ट की प्रशंसा, बताया 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' पुरस्कार की हकदार आलिया भट्ट

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023