Loading...
'तेरा यार हूं मैं' से आया धमाकेदार गाना, मीत ब्रदर्स का संगीत सुन झूम जाएगा दिल

'तेरा यार हूं मैं' से आया धमाकेदार गाना, मीत ब्रदर्स का संगीत सुन झूम जाएगा दिल

Jul 22, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड निर्देशक मिलाप मिलान जावेरी अपनी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' काे लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे, अमन इंद्र कुमार भारतीय सिनेमा में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री आकांक्षा शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले से लोगों की तारीफें बटोर चुके हैं। अब निर्माताओं ने एक पार्टी वाला धमाकेदार गाना 'फ्रेंड फ्रेंड' जारी करके यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।

गाना

मीत ब्रदर्स की आवाज में आया नया गाना

'फ्रेंड फ्रेंड' गाने का फिल्मांकन मुख्य कलाकारों पर किया गया है, जिसमें दोनों हाई एनर्जी डांस करते दिख रहे हैं।

गाना पूरी तरह से पार्टी वाली वाइब देता है, जिसे मशहूर मीत ब्रदर्स और खुशबू ग्रेवाल ने आवाज दी है। संगीत भी मीत ब्रदर्स का है, जबकि बोल कुमार ने लिखे हैं। रैप नासिर द्वारा किया गया है।

रोमांटिक एक्शन-ड्रामा से भरपूर इस फिल्म में परेश रावल और जॉनी लीवर भी अहम किरदारों में शामिल हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT