NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग
    अगली खबर
    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग
    सुशांत मामले में गुप्तेश्वर पांडे ने मुंबई पुलिस पर लगाए आरोप

    सुशांत मामले में बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे बोले- मुंबई पुलिस ने नहीं किया सहयोग

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 28, 2022
    12:57 pm

    क्या है खबर?

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला करीब ढाई साल बाद भी सुलझ नहीं सका है। मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है, लेकिन अभी तक जांच में कुछ भी पुख्ता सामने नहीं आया है।

    इसी बीच सुशांत के पोस्टमॉर्ट के वक्त वहां मौजूद एक स्टाफ ने दावा किया है कि उन्होंने सुशांत के शरीर पर चोट के निशान देखे थे।

    अब बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे ने भी अपना बयान दिया है।

    बयान

    मुंबई पुलिस ने हमारा सहयोग नहीं किया- गुप्तेश्वर

    समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में गुप्तेश्वर ने कहा, "मुंबई पुलिस ने इसे सूसाइड बताकर मामले को करीब-करीब बंद कर दिया था। मामला तब सुर्खियों में आया जब मैंने यहां मुकदमा दर्ज किया।"

    गुप्तेश्वर ने आरोप लगाया कि उन्होंने बिहार से चार अधिकारियों की टीम मुंबई भेजी, लेकिन मुंबई पुलिस ने उनका सहयोग नहीं किया। उन्होंने मुंबई पुलिस से तब तक हुई जाचों की रिपोर्ट की कॉपी मांगी, लेकिन मुंबई पुलिस सहयोग करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी।

    शक

    गुप्तेश्वर को मुंबई पुलिस के इरादों पर था शक

    गुप्तेश्वर का आरोप है कि मुंबई पुलिस का व्यवहार पेशेवर नहीं था जिसके बाद उन्हें दाल में कुछ काला होने का शक हुआ। उन्हें लगा कि पुलिस कुछ छिपाना चाहती है।

    बकौल गुप्तेश्वर, इसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस के खिलाफ बोलना शुरू किया और मामले में हंगामा मचाया।

    उन्होंने कहा, "अगर उनका इरादा गलत नहीं था तो हमारी टीम के साथ सहयोग करते, कह देते कि आपको अधिकार नहीं है तो हम अदालत की इजाजत लेकर जाते।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    गुप्तेश्वर पांडे 2020 में बिहार के DGP थे। सुशांत मामले से वह सुर्खियों में आए थे। मामले की जांच के लिए उन्होंने बिहार पुलिस की एक टीम मुंबई भेजी थी। उन्होंने ही मामले में CBI जांच की पुरजोर मांग की थी।

    दावा

    शवगृह के स्टाफ ने किया चौंकाने वाला दावा

    कुछ दिन पहले ही सुशांत के पोस्टमार्टम के वक्त मौजूद एक स्टाफ रूपकुमार शाह ने दावा किया है कि सुशांत के शव पर चोट के निशान थे।

    शाह ने दावा किया है कि सुशांत के शरीर पर जो निशान थे, उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी ने उनके हाथ और पैर तोड़ दिए थे। उनके गले पर भी चोट के निशान थे।

    रूपकुमार के इस दावे के बाद सुशांत की बहन ने उनकी सुरक्षा की मांग की है।

    जांच

    CBI अब तक नहीं पहुंची किसी नतीजे पर

    14 जून, 2020 को सुशांत का शव उनके घर में फांसी पर लटकता हुई मिला था।

    सुशांत के परिवार के साथ उनके प्रशंसक भी जानने का इंतजार कर रहे हैं कि यह आत्महत्या थी या हत्या।

    देशभर में हंगामे के बाद मामले की जांच मुंबई पुलिस से लेकर CBI को दे दी गई थी, लेकिन CBI अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है।

    यह भी साफ नहीं है कि जांच पूरी होने में कितना वक्त और लगेगा।

    लोकप्रियता

    सुशांत ने तय किया था टीवी से बॉलीवुड तक का सफर

    सुशांत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को पटना में हुआ था। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी।

    सुशांत ने इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसर के रूप में कदम रखा था। वह एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में मानव का किरदार निभाकर मशहूर हुए।

    2013 में फिल्म 'काय पो छे' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'एमएस धोनी', 'शुद्ध देसी रोमांस, 'केदारनाथ', 'छिछोरे' जैसी फिल्में कीं।

    उनकी आखिरी फिल्म 'दिल बेचारा' उनके निधन के बाद रिलीज हुई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सुशांत सिंह राजपूत
    मुंबई पुलिस
    बिहार पुलिस

    ताज़ा खबरें

    मुंबई पुलिस को 112 पर कॉल कर बम धमाके की सूचना दी, लगातार मिल रही धमकी महाराष्ट्र
    बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'रेड 2' का डंका, 150 करोड़ रुपये की ओर कमाई अजय देवगन
    ओला के इंजीनियर ने दी जान, 'काम का दबाव' बताया जा रहा कारण कर्नाटक
    'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर देख भावुक हुईं शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कही ये बात शनाया कपूर

    सुशांत सिंह राजपूत

    रिया चक्रवर्ती को 'बिग बॉस 15' में लाने की कोशिश, मिला भारी-भरकम रकम का प्रस्ताव मनोरंजन
    सलमान के शो 'बिग बॉस 15' को बायकॉट करने की उठी मांग, जानिए कारण बिग बॉस
    बॉयफ्रेंड विक्की जैन से दिसंबर में शादी कर सकती हैं अंकिता लोखंडे- रिपोर्ट सेलिब्रिटी गॉसिप
    सुशांत सिंह राजपूत मामला: CBI ने फेसबुक-गूगल से मांगा अभिनेता का डिलीट हुआ डाटा फेसबुक

    मुंबई पुलिस

    सुप्रीम कोर्ट का परमबीर सिंह को राहत देने से इनकार, ठिकाने की जानकारी मांगी महाराष्ट्र
    परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट को बताया- भारत में ही हूं, कहीं भागने का इरादा नहीं महाराष्ट्र
    कोर्ट ने कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा, जानिए मामला बॉम्बे हाई कोर्ट
    मुंबई पुलिस ने नष्ट की 3,000 किलो से अधिक ड्रग्स, क्या है इसकी प्रक्रिया? मुंबई

    बिहार पुलिस

    बिहार: फायरमैन भर्ती परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे करें डाउनलोड बिहार
    बिहार: PFI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल की जांच के लिए NIA की 30 जगहों पर छापेमारी दिल्ली
    बिहार: नवादा के SP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया लॉकअप में बंद, देखें वीडियो बिहार
    अंबानी परिवार को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025