'राइज एंड फॉल' होस्ट करने को तैयार नहीं थे वीरेंद्र सहवाग, बोले- 'मेरा पहला जवाब ना था'
मनोरंजन
वीरेंद्र सहवाग, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले का लोहा मनवाया है, अब शो 'राइज एंड फॉल' के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे।
यह शो 26 सितंबर, 2026 को अमेजन पर आएगा। शुरुआत में वे मनोरंजन की दुनिया में आने को लेकर थोड़ा हिचकिचा रहे थे, लेकिन जब अमेजन और MX प्लेयर की टीम ने उन्हें राजी किया, तो उन्होंने आखिरकार हां कर दी।
अब वे इस नए किरदार को पूरे जोश के साथ अपना रहे हैं और इसे एक रोमांचक चुनौती मानते हैं।
क्रिकेटर्स आ रहे हैं मनोरंजन की दुनिया में बढ़-चढ़कर
क्रिकेटर्स अब मनोरंजन की दुनिया में कदम रख रहे हैं, वीरेंद्र की ये नई भूमिका इसी चलन का हिस्सा है। उनसे पहले सौरव गांगुली 'बिग बॉस बाँगला' होस्ट कर चुके हैं, तो रोहित शर्मा 'फैमिली फुल हाउस' में दिखे थे।
वीरेंद्र बताते हैं कि पहले ऐसे मौके ज्यादातर अभिनेताओं को मिलते थे, लेकिन अब खिलाड़ियों के लिए भी नए रास्ते खुल गए हैं।