भारत में पहली बार धूम मचाने आ रहे हैं फू फाइटर्स, जानें तारीखें और टिकट की जानकारी
लंबे इंतजार के बाद अब फू फाइटर्स 2027 में पहली बार भारत आ रहे हैं। दिग्गज रॉक बैंड, जिसका नेतृत्व डेव ग्रोहल करते हैं, भारत में 2 बड़े कॉन्सर्ट करने वालाे हैं।
इसका पहला शो 29 जनवरी को बेंगलुरु में और दूसरा 31 जनवरी को मुंबई में होगा। डेव ने अपनी खुशी जताते हुए कहा, 'बैंड के तौर पर 31 साल पूरे होने के बाद, हम भारत में अपने फैंस के लिए प्रदर्शन करने को लेकर बेसब्र हैं। इसमें थोड़ा समय लगा, लेकिन हम वादा करते हैं कि यह इंतजार के लायक होगा। हमें उम्मीद है कि बेंगलुरु और मुंबई 2 जोरदार और लंबी रातों के लिए तैयार रहेंगे।'
कॉन्सर्ट्स और टिकटों की जानकारी
दोनों कॉन्सर्ट्स में इंटरनेशनल और इंडियन ओपनिंग एक्ट्स का शानदार मेल देखने को मिलेगा। बेंगलुरु में पिंकशिफ्ट, एलेन जोहान्स, डाई स्पिट्ज और द प्रीटी रेकलेस शामिल हैं।
वहीं मुंबई में माली, स्टिल इन थेरेपी, डाई स्पिट्ज और द प्रीटी रेकलेस प्रदर्शन करेंगे। टिकट 16 जून को दोपहर 12 बजे IST पर सिर्फ बुकमायशो पर मिलेंगे।