NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'RRR' से पहले इन पांच भारतीय फिल्मों का दिखा जापान में जलवा
    मनोरंजन

    'RRR' से पहले इन पांच भारतीय फिल्मों का दिखा जापान में जलवा

    'RRR' से पहले इन पांच भारतीय फिल्मों का दिखा जापान में जलवा
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 12, 2022, 10:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'RRR' से पहले इन पांच भारतीय फिल्मों का दिखा जापान में जलवा
    इन पांच भारतीय फिल्मों का दिखा जापान में जलवा

    फिल्म 'RRR' ने जापान में भी कमाई के झंडे गाड़ दिए हैं। सोशल मीडिया पर यह फिल्म एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है और वो इसलिए कि जापान में फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में इसने रजनीकांत की फिल्म 'मुथु' को पटखनी दी है। आइए उन पांच भारतीय फिल्मों के बारे में जानें, जिन्होंने जापान में जबरदस्त कमाई की।

    3 इडियट्स

    राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म '3 इडियट्स' 2009 में रिलीज हुई थी। भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ जापानी बॉक्स ऑफिस पर भी इसका दबदबा रहा। इस फिल्म ने जापान में 17 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने महज दो हफ्ते में 10 करोड़ रुपये बटोर लिए थे। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा, शरमन जोशी, आर माधवन, बोमन ईरानी और करीना कपूर खान ने अहम भूमिका निभाई थी। यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    बाहुबली 2

    'बाहुबली' का दूसरा भाग 'बाहुबली- द कन्क्लूजन' 2017 में आया। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तो इतिहास रचा ही था, साथ ही साथ जापान में भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 16.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'बाहुबली 2' में प्रभास ने पिता और बेटे का डबल रोल निभाया। इसमें राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन ने भी अहम भूमिका निभाई। फिल्म आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    साहो

    प्रभास अभिनीत 'साहो' 2019 में आई थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर और नील नितिन मुकेश भी नजर आए थे। जापन में भारत की जिन पांच फिल्मों ने सबसे ज्यादा कमाई की, उस लिस्ट में 'साहो' भी शुमार है। फिल्म ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 12.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। भले ही फिल्म को भारतीय दर्शकों से प्यार नहीं मिला, लेकिन जापानी दर्शकों ने 'साहो' पर जमकर प्यार लुटाया। यह नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    मगधीरा

    फिल्म 'मगधीरा' ने भी जापानी दर्शकों का दिल जीत लिया था। 2009 में आई इस तेलुगु एक्शन फैंटेसी फिल्म में राम चरण तेजा के साथ काजल अग्रवाल नजर आई थीं। फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार से लेकर नंदी पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। फिल्म के जापानी वर्जन ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 11 करोड़ रुपये कमाए थे। इसे बंगाली भाषा में 'योद्धा: द वॉरियर' नाम से बनाया गया। फिल्म का हिंदी वर्जन MX प्लेयर और यूट्यूब पर उपलब्ध है।

    इंग्लिश विंग्लिश

    दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अभिनीत फिल्म 'इंग्लिश' विंग्लिश का निर्देशन गौरी शिंदे ने किया था। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से खूब प्यार मिला। यह कॉमेडी ड्रामा फिल्म 2012 में दर्शकों के बीच आई थी। जापानी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने लगभग 6.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक गृहस्थ महिला की भूमिका निभाई, जिसे अंग्रेजी बोलनी नहीं आती। आप MX प्लेयर और ZEE5 पर यह फिल्म देख सकते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'RRR' जापान में सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म बन चुकी है। 'मुथु' ने जापानी बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24 करोड़ रुपये कमाए थे। यह ऐसा आंकड़ा था, जिसे 'RRR' से पहले कोई भारतीय फिल्म पार नहीं कर पाई। अब 'RRR' यह आंकड़ा पार कर चुकी है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    जापान
    बॉलीवुड समाचार
    बाहुबली
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    ताज़ा खबरें

    अखरोट से बनने वाले इन पांच व्यंजनों की आसान रेसिपी आपको जरूर जाननी चाहिए खान-पान
    निमृत कौर को मिलेगी एकता कपूर की 'लव सेक्स और धोखा 2'- रिपोर्ट बिग बॉस
    सौरभ कृपाल कौन हैं, जिनको जज बनाने पर सरकार ने जताई आपत्ति? सौरभ कृपाल
    पी-गेट: एयर इंडिया के शीर्ष अधिकारियों को थी महिला यात्री पर पेशाब किए जाने की जानकारी एयर इंडिया

    जापान

    दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट की सूची में पाकिस्तान नीचे, जानें भारत की क्या है स्थिति पासपोर्ट
    कोविड प्रतिबंध: चीन की जवाबी कार्रवाई, दो देशों के नागरिकों के लिए बंद किए वीजा चीन समाचार
    जापान: टोक्यो छोड़कर बाहर बसने पर सरकार दे रही 6 लाख रुपये, जानें वजह टोक्यो
    जापान में इस शख्स ने भेड़िया जैसा दिखने के लिए खर्च कर दिए 18 लाख रुपये अजब-गजब खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    जावेद अख्तर ने किया याद, मीना कुमारी के अवॉर्ड्स लेकर देखते थे आइना जावेद अख्तर
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    कंगना रनौत ने पूरी की 'इमरजेंसी' की शूटिंग, कहा- फिल्म के लिए गिरवी रखी सारी संपत्ति कंगना रनौत
    जयंती विशेष: सुशांत सिंह राजपूत के पांच किरदार, जो कराते हैं उनकी मौजूदगी का अहसास सुशांत सिंह राजपूत

    बाहुबली

    फिल्म इंडस्ट्री में एक नहीं कई अभिनेत्रियों ने बदले नाम, जानिए क्यों हुए ये बदलाव नयनतारा
    जन्मदिन विशेष: ऋतिक रोशन की ठुकराई ये पांच फिल्में हुईं सुपरहिट बॉलीवुड समाचार
    'KGF 2' ने तोड़े तमाम रिकॉर्ड, 'बाहुबली 2' को पछाड़ एक दिन में बेचे इतने टिकट यश
    बॉलीवुड फिल्मों में बढ़ता VFX का चलन, जानिए इस तकनीक के बारे में सबकुछ ब्रह्मास्त्र फिल्म

    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    'वारिसु' से पहले थलापति विजय की ये पांच फिल्में हुईं 200 करोड़ क्लब में शामिल थलापति विजय
    थलपति विजय की फिल्म 'वारिसु' ने 7 दिन में पार किया 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा रश्मिका मंदाना
    बॉक्स ऑफिस: 'कुत्ते' का बुरा हाल, पहले वीकेंड कमाए 'वारिसु' के हिंदी वर्जन से भी कम अर्जुन कपूर
    फिल्म 'लकड़बग्घा' का बनेगा सीक्वल, इसी साल शुरू होगी शूटिंग मिलिंद सोमन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023