NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 90 के दशक में बॉलीवुड और लोगों के दिलों पर इन गायकों ने किया राज
    अगली खबर
    90 के दशक में बॉलीवुड और लोगों के दिलों पर इन गायकों ने किया राज

    90 के दशक में बॉलीवुड और लोगों के दिलों पर इन गायकों ने किया राज

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Oct 26, 2020
    08:21 pm

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की फिल्में अपने गानों और डांस के लिए जानी जाती हैं। कई फिल्में तो केवल गानों की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई हैं।

    ज्यादातर दर्शक केवल गानों की वजह से फिल्म देखने जाते हैं।

    90 के दशक की बात करें, तो उस दौर में कई गायक थे, जिन्होंने अपनी आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।

    आज हम आपको पांच गायकों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया था।

    #1

    उदित नारायण

    बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फिल्मों के लिए गाने वाले उदित नारायण 90 के दशक के सबसे चर्चित गायक रह चुके हैं।

    उदित ने पहली बार फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में 'ऐ मेरे हमसफर' और 'पापा कहते हैं' गाना गाया था।

    उसके बाद उदित रातों-रात छा गए और सबकी पहली पसंद बन गए।

    उदित के सबसे चर्चित गानों में 'पहला नशा', 'जादू तेरी नजर', 'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' और 'मेहंदी लगा के रखना' है।

    #2

    कुमार सानू

    90 के दशक में मशहूर रहे कुमार सानू के पास एक दिन में सबसे ज्यादा गाना रिकॉर्ड करवाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

    इसके आलवा सानू को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के पांच फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

    उस दौर में प्रेमियों के दिल की धड़कन सानू के गानों से ही चलती थी।

    इनके सबसे चर्चित गानों में 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम', 'ये काली काली आंखें' और तुझे देखा तो ये जाना सनम' है।

    #3

    अलका याज्ञनिक

    उस दौर में महिला गायकों का पूरा दारोमदार अकेले अलका याज्ञनिक के कंधों पर था।

    उदित हों या कुमार सानू सबके गानों में महिला के तौर पर अलका की ही आवाज सुनाई देती थी।

    अलका ने बचपन में ही गाने की शुरुआत कर दी थी। इसके अलावा अलका ने बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के सात फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते हैं।

    इनके सबसे चर्चित गानों में 'बाजीगर ओ बाजीगर', 'टिप टिप बरसा पानी' और 'चांद छुपा बदल में' है।

    #4

    साधना सरगम

    राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड विजेता साधना सरगम फिल्मों में गाने के साथ-साथ भक्ति गानों के लिए भी जानी जाती हैं।

    इसके अलावा इन्होंने पारंपरिक संगीत, गजल और क्षेत्रीय भाषाओं में भी कई गाने गाए हैं।

    90 के दशक में अलका याज्ञनिक के बाद एक साधना सरगम ही थीं, जिनके कंधों पर महिला गायकों की जिम्मेदारी थी।

    साधना के सबसे चर्चित गानों में 'हमने घर छोड़ा है', 'तेरी उम्मीद तेरा इंतजार करते हैं' और 'सुबह से लेकर शाम तक' है।

    #5

    हरिहरन

    भारतीय फ्यूजन संगीत के बादशाह हरिहरन ने ज्यादातर एलबम के लिए गाने गाए हैं। हरिहरन ने अपनी बेहतरीन गायकी के लिए राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड भी जीता है।

    फिल्मों की बात करें तो हरिहरन ने कई हिंदी और तमिल फिल्मों के लिए गाने गाए हैं, जो लोगों को खूब पसंद आए थे।

    इनके गाने की स्टाइल सबसे अलग है और यही इनकी पहचान भी है।

    इनके सबसे चर्चित गानों में 'नहीं सामने', 'झोंका हवा का' और 'एक दूजे के वास्ते' है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    कुमार सानू

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 फाइनल: इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है जोरदार टक्कर  IPL 2025
    'आर्या 3' से कटा अल्लू अर्जुन का पत्ता, इस युवा अभिनेता के हाथ लगी फिल्म  अल्लू अर्जुन
    टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के 48V माइल्ड-हाइब्रिड वेरिएंट लॉन्च, जानिए इनकी कीमत  टोयोटा
    राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के अंतरिम अध्यक्ष, जानिए इसके पीछे का कारण BCCI

    मनोरंजन

    ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड के भाई गिरफ्तार, गैब्रिएला भी जांच के दायरे में बॉलीवुड समाचार
    क्या जैद दरबार के साथ इसी साल शादी करने वाली हैं गौहर खान? बॉलीवुड समाचार
    शूटिंग के दौरान आमिर खान की पसलियों में लगी चोट, फिर भी जारी रखा काम बॉलीवुड समाचार
    ये मशहूर हस्तियां कपिल शर्मा के शो पर आने से कर चुकी हैं इनकार सचिन तेंदुलकर

    कुमार सानू

    कोरोना वायरस की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, हुए होम क्वारंटाइन बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025