Page Loader
पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाए आरोप
पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@officialjicinema)

पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाए आरोप

Jul 06, 2023
12:21 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया स्टार पुनीत कुमार (पुनीत सुपरस्टार) जब से 'बिग बॉस OTT 2' में गए हैं, किसी न किसी वजह से चर्चा में हैं। पुनीत की आपत्तिजनक हरकतों की वजह से उन्हें सलमान खान के इस शो से निकाल दिया गया था। घर से बाहर आने के बाद से वह लगातार बेहूदे बयान दे रहे हैं। इन सबमें अब वह कानूनी मुश्किल में भी फंस गए हैं। भोपाल में पुनीत के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

खबर

धमकी देने के आरोप में हुई FIR

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने पुनीत के खिलाफ भोपाल पुलिस में FIR दर्ज कराई है। उन्होंने पुनीत के खिलाफ उन्हें अलग-अलग लोगों से धमकी दिलवाने के लिए FIR दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पुनीत के लोग उन्हें फोन, मैसेज, ई-मेल जैसे अलग-अलग माध्यमों से धमकी दे रहे हैं। फैजान के अनुसार, ये धमकियां गंभीर और क्रूर हैं। FIR की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर पुनीत और फैजान के समर्थक भी आमने-सामने हैं।

मामला 

कहां से शुरू हुआ मामला?

दरअसल, फैजान ने पुनीत के बारे में कहा था कि वह 'बिग बॉस' जैसी जगह में होने के योग्य नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि पुनीत एक अनपढ़ व्यक्ति हैं, जिनमें किसी तरह की तमीज नहीं हैं। वह ऐसे घर में रहने के योग्य नहीं हैं, जो पढ़े-लिखे लोगों के होने और उनकी शालीनता के लिए जाना जाता है। फैजान के इस बात के बाद से उन्हें पुनीत के नाम से कई धमकियां मिल रही हैं।

परिचय

अजीबो-गरीब वीडियो के लिए जाने जाते हैं पुनीत

पुनीत सुपरस्टार का असली नाम प्रकाश कुमार है। वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। वह सोशल मीडिया पर अजीबो-गरीब वीडियो बनाने के लिए जाने जाते हैं। पुनीत पहले टिक-टॉक पर कंटेंट बनाते थे। भारत में टिक-टॉक बैन होने के बाद वह इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स में अपने वीडियो बनाते हैं। पुनीत को उनके प्रशंसक 'लॉर्ड पुनीत' कहते हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें 'कोठी-बंगले वाले लोग' जैसे पंचलाइन के लिए जाना जाता है।

बिग बॉस OTT 2

24 घंटे में 'बिग बॉस' से निकाले गए पुनीत

बिग बॉस OTT 2 जून में जियो सिनेमा ऐप पर शुरू हुआ था। पुनीत ने भी प्रतिभागी के रूप में एंट्री ली थी। हालांकि, घर के अंदर जाने से पहले ही उनके दुर्व्यवहार ने पैनलिस्ट को नाराज कर दिया था। इसके बाद घर के अंदर उन्होंने शैम्पू, टूथपेस्ट जैसी चीजों को बर्बाद करना शुरू कर दिया। बार-बार चेतावनी के बाद भी वह नहीं माने तो 24 घंटे के अंदर ही उन्हें घर से निकाल दिया गया।