NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'कांतारा' के 'भूत कोला' परंपरा पर टिप्पणी के बाद अभिनेता चेतन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज
    मनोरंजन

    'कांतारा' के 'भूत कोला' परंपरा पर टिप्पणी के बाद अभिनेता चेतन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

    'कांतारा' के 'भूत कोला' परंपरा पर टिप्पणी के बाद अभिनेता चेतन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 23, 2022, 03:00 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'कांतारा' के 'भूत कोला' परंपरा पर टिप्पणी के बाद अभिनेता चेतन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज
    'भूत कोला' परंपरा पर टिप्पणी के बाद चेतन कुमार के खिलाफ FIR दर्ज

    ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' को दुनियाभर में वाहवाही मिल रही है। अब फिल्म में दिखाई गई 'भूत कोला' परंपरा पर विवाद छिड़ गया है। कन्नड़ अभिनेता चेतन कुमार ने इसे हिंदू संस्कृति का हिस्सा नहीं बताया, जिसको लेकर उन पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। अब इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    हिंदू जागरण वैदिक ने दर्ज कराई शिकायत

    न्यूज 18 के मुताबिक, कर्नाटक पुलिस ने कन्नड़ अभिनेता चेतन के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में FIR दर्ज की है। रिपोर्ट्स की मानें तो हिंदू जागरण वैदिक ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला कर्नाटक के उडुपी जिले में दर्ज किया गया है। बता दें कि हिंदू जागरण वैदिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा एक दक्षिणपंथी समूह है, जिसने अभिनेता के बयान के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराई थी।

    चेतन कुमार के इस बयान पर छिड़ा विवाद

    फिल्म के अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा था कि भूत कोला हिंदू संस्कृति का अहम हिस्सा है। उनके इस बयान के बाद ट्विटर पर चेतन ने एक पोस्ट में लिखा, 'मुझे खुशी है कि हमारी कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' राष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही है। निर्देशक ऋषभ शेट्टी का दावा है कि भूत कोला 'हिंदू संस्कृति' है। यह गलत है।' उनके इसी बयान के बाद उनका विरोध शुरू हो गया था।

    यहां देखिए चेतन कुमार का पोस्ट

    Glad our Kannada film ‘Kantara’ is making national waves

    Director Rishabh Shetty claims Bhootha Kola is ‘Hindu culture’

    False

    Our Pambada/Nalike/Parawa’s Bahujan traditions predate Vedic-Brahminical Hinduism

    We ask that Moolnivasi cultures be shown w/ truth on off screen

    — Chetan Kumar Ahimsa / ಚೇತನ್ ಅಹಿಂಸಾ (@ChetanAhimsa) October 18, 2022

    क्या है भूत कोला की परंपरा जिस पर आधारित है फिल्म?

    कर्नाटक के ग्रामीण इलाकों में एक प्रथा मनाई जाती है, जिसे भूत कोला कहा जाता है। इस प्रथा के तहत स्थानीय लोग दैव की पूजा करते हैं। पूजा के दौरान गांव की ही कोई व्यक्ति दैव की वेश-भूषा को धारण कर नृत्य करने लगता है। ऐसी मान्यता है कि दैव्य की वेश-भूषा धारण करने वाले व्यक्ति के अंदर देवता आ जाते हैं। वह जो भी कहता है, गांव वालों के लिए भगवान का आदेश माना जाता है।

    14 अक्टूबर को रिलीज हुआ फिल्म का हिंदी वर्जन

    14 अक्टूबर को रिलीज हुआ फिल्म का हिंदी वर्जन

    'KGF 2' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी हम्बेल फिल्म्स ने 'कांतारा' का निर्माण किया है। हाल में यह IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी थी। वर्तमान में इस फिल्म को IMDb पर 9.3 रेटिंग मिली है। यह फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का हिंदी वर्जन 14 अक्टूबर को रिलीज हुआ है। फिल्म में सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार भी अभिनय करते दिखे हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    कन्नड़ फिल्में
    कन्नड़ सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    राखी सावंत की मां का निधन, लंबे समय तक लड़ी कैंसर से लड़ाई कैंसर
    नासा का 'मेगा मून रॉकेट' क्रू मिशन के लिए तैयार, परफॉरमेंस के सभी टेस्ट किए पास नासा
    चीन पर नजर रखने के साथ भारत कर रहा परमाणु शस्त्रागार का आधुनिकीकरण- रिपोर्ट चीन समाचार
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' में एंट्री, ली जान्हवी कपूर की जगह सारा अली खान

    कर्नाटक

    बेंगलुरू: मानसिक रूप से कमजोर युवक को कॉलर से घसीटकर मेट्रो से उतारा, कार्रवाई की मांग बेंगलुरू
    कर्नाटक हाई कोर्ट का फैसला, हिंदुओं में 18 साल से कम उम्र में शादी अमान्य नहीं कर्नाटक हाई कोर्ट
    कर्नाटक के 8 वर्षीय ऋषि का आइंस्टीन से भी तेज है दिमाग, मिला राष्ट्रीय बाल पुरस्कार बेंगलुरू
    हिजाब विवाद: परीक्षा में बैठने के लिए छात्राएं पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट, CJI करेंगे विचार सुप्रीम कोर्ट

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    सलमान खान ने साइन की पैन इंडिया फिल्म, इस बड़े प्रोडक्शन हाउस से मिलाया हाथ! सलमान खान
    जन्मदिन विशेष: श्रुति हासन की IMDb पर पांच लोकप्रिय फिल्में श्रुति हासन
    नवाजुद्दीन ने साइन की अपने करियर की पहली तेलुगु फिल्म, सुपरस्टार वेंकटेश का मिला साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी
    वेंकटेश दग्गुबाती की पैन इंडिया फिल्म के शीर्षक का ऐलान, फर्स्ट लुक भी जारी बॉलीवुड समाचार

    कन्नड़ फिल्में

    कन्नड़ अभिनेता मंजूनाथ उर्फ संजू वेश्यावृति के मामले में गिरफ्तार कन्नड़ सिनेमा
    साउथ फिल्म इंडस्ट्री का धमाका, साल 2023 में रिलीज के लिए तैयार ये पैन इंडिया फिल्में पुष्पा 2
    कार्यक्रम के दौरान कन्नड़ अभिनेता पर फेंकी गई चप्पल, वीडियो वायरल बॉलीवुड समाचार
    अभी 'कांतारा' के सीक्वल को लेकर कोई योजना नहीं- निर्देशक ऋषभ शेट्टी कांतारा फिल्म

    कन्नड़ सिनेमा

    रश्मिका साउथ को बॉलीवुड से कमतर बताकर बुरी फंसीं, हो रही ट्रोलिंग रश्मिका मंदाना
    अभिनेता दर्शन पर चप्पल से हमला करने के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार दक्षिण भारतीय सिनेमा
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड, टॉलीवुड, सैंडलवुड; जानिए कितना विस्तृत है भारतीय सिनेमा बॉलीवुड समाचार
    दिवंगत पुनीत राजकुमार को बेंगलुरु विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में किया गया शामिल पुनीत राजकुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023