NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी 'कांतारा'
    अगली खबर
    IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी 'कांतारा'
    सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म बनी 'कांतारा'

    IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बनी 'कांतारा'

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Oct 14, 2022
    12:22 pm

    क्या है खबर?

    ब्लॉकबस्टर कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' का हिंदी वर्जन आज सिनेमाघरों में रिलीज हुआ है। 'KGF 2' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी हम्बेल फिल्म्स ने इसका निर्माण किया है।

    अब इस फिल्म के खाते में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। यह IMDb (इंटरनेट मूवी डेटाबेस) पर सबसे ज्यादा रेटिंग वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

    इसी के साथ रेटिंग के मामले में 'कांतारा' ने कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

    रेटिंग

    IMDb पर फिल्म को मिली 9.5 रेटिंग

    IMDb पर 'कांतारा' को 10 में से 9.5 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को खबर लिखे जाने तक करीब 13,000 लोगों ने रेटिंग दी है।

    दिलचस्प बात यह है कि इसे 90 प्रतिशत से अधिक लोगों ने 10 में से 10 रेटिंग दी है। मात्र दो प्रतिशत लोगों द्वारा फिल्म को एक रेटिंग दी गई है।

    ऑरिजनल फिल्म 'कांतारा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिषभ शेट्टी ने अभिनय के साथ-साथ फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी निभाई है।

    अन्य फिल्में

    सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाली फिल्मों में शामिल हैं ये फिल्में

    IMDb पर कई भारतीय फिल्मों को अच्छी रेटिंग दी गई है।

    रक्षित शेट्टी की '777 चार्ली' को 9 रेटिंग प्राप्त है। दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीतने वाली आर माधवन की 'रॉकेट्री' को 8.9 रेटिंग मिली है। मणिरत्नम की 'नायकन' 8.6 रेटिंग पाने में सफल हुई है।

    सूर्या की 'जय भीम' को भी अच्छे रिव्यूज मिले थे। इस फिल्म ने 8.9 रेटिंग हासिल की है। सूर्या की एक और हिट फिल्म 'सोरारई पोटरू' को 8.7 रेटिंग प्राप्त है।

    कहानी

    फिल्म की कहानी है दिलचस्प

    'कांतारा' मानव और प्रकृति के संघर्ष पर आधारित है। इसकी कहानी जंगल, गांव वाले और वन अधिकारी के टकराव को दर्शाती है।

    फिल्म कंबाला और भूत कोला कला की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत करती है। कुछ वजहों से जंगल के देवता नाराज हो जाते हैं और फिर अशांति फैल जाती है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

    इस फिल्म में सप्तमी गौड़ा, किशोर और अच्युत कुमार भी अभिनय करते दिखे हैं।

    विश्वसनीयता

    IMDb की रेटिंग कितनी सही और विश्वसनीय?

    फिल्म की रेटिंग के साथ यह चेक करना भी जरूरी है कि कितने लोगों ने वोटिंग की है। जितने ज्यादा लोग वोटिंग करते हैं, उस रेटिंग की विश्वसनीयता उतनी ही बढ़ जाती है।

    अगर किसी फिल्म को 10,000 लोगों ने रेट किया है और उसकी रेटिंग दो स्टार ही क्यों ना हो तो वो ज्यादा विश्वसनीय होगी, वहीं अगर फिल्म को 10 ही लोगों ने रेट किया है और रेटिंग 10 स्टार है, तो रेटिंग उतनी विश्वसनीय नहीं रह जाएगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    कन्नड़ फिल्में
    IMDb
    लेटेस्ट फिल्में

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    'बाहुबली' से 'बिल्ला' तक, OTT प्लेटफॉर्म पर देखिए प्रभास की ये पांच फिल्में प्रभास
    इस बीमारी से जूझ रही हैं श्रुति हासन, बोलीं- यह कठिन लड़ाई है इंस्टाग्राम
    'बाहुबली' के बाद फिर एक फिल्म में साथ दिखेंगे प्रभास और अनुष्का शेट्टी प्रभास
    'महाभारत' पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं एसएस राजामौली बॉलीवुड समाचार

    कन्नड़ फिल्में

    कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन कर्नाटक
    जाते-जाते किसी और की जिंदगी रोशन कर गए पुनीत राजकुमार, दान की गईं सुपरस्टार की आंखें कन्नड़ सिनेमा
    क्या है अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बयान से शुरू हुआ हिंदी को लेकर विवाद? बॉलीवुड समाचार

    IMDb

    IMDb पर दुनिया की चौथी सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज बनी 'द फैमिली मैन 2' मनोरंजन
    'कोटा फैक्ट्री' से 'गुल्लक' तक, IMDb पर भारत के टॉप 10 शोज में छह TVF के मनोरंजन
    कृति सेनन की 'मिमी' बनी 2021 की सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'शेरशाह' बनी IMDb पर सबसे अधिक रेटिंग्स पाने वाली हिन्दी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में दिखाई जाएंगी ये भारतीय फिल्में बॉलीवुड समाचार
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 7' से 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, इन हिट फिल्मों को ठुकरा चुकी हैं दीपिका सेलिब्रिटी गॉसिप
    इन फिल्मों ने परेश रावल को बनाया कॉमेडी का सरताज सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या आप जानते हैं? 'जंजीर' के लिए पहली पसंद नहीं थे अमिताभ बच्चन बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025