NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, धोखाधड़ी का भी लगा आरोप
    अगली खबर
    कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ रेप का मामला दर्ज,  धोखाधड़ी का भी लगा आरोप

    कंगना रनौत के बॉडीगार्ड के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, धोखाधड़ी का भी लगा आरोप

    लेखन नेहा शर्मा
    May 22, 2021
    10:06 am

    क्या है खबर?

    कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पिछले दिनों उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड हुआ था और अब एक बार फिर उनके आलोचकों को उन पर तंज कसने का मौका मिल गया है।

    दरअसल, कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है। 30 साल की एक महिला की शिकायत के बाद हेगड़े के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

    आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

    आरोप

    शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध

    मुंबई पुलिस के प्रवक्ता DCP चैतन्य ने कहा कि मुंबई के डीएन नगर पुलिस स्टेशन में कंगना के बॉडीगार्ड पर केस दर्ज किया गया है।

    ईटाइम्स के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला ब्यूटीशियन है। हेगड़े ने महिला को पिछले साल जून में शादी का भरोसा दिया था। इसके बाद दोनों लिव-इन में रह रहे थे।

    महिला आठ साल पहले ही उसके संपर्क में आई थी। उसका आरोप है कि हेगड़े ने जबरन कई मौकों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

    बयान

    महिला ने कहा- आरोपी मां की तबियत का हवाला देकर ले गया पैसा

    महिला ने कहा है कि नजदीकियां बढ़ने के साथ आरोपी ने शादी की बात को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। वह मां की तबियत की बात कहकर उससे 50,000 रुपये उधार ले गया था। उसने कहा था कि उसे अपने घर जाना पड़ेगा।

    रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी ने वहां जाने के बाद महिला का फोन उठाना बंद कर दिया। पिछले दिनों उसकी मां ने फोन उठाया और कहा कि उन्हें अपने लड़के के लिए लड़की मिल गई है।

    जानकारी

    इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

    आरोपी की मां का फोन आने के बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने धारा 376 (रेप), 377 (अप्राकृतिक शारीरिक संबंध) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत केस दर्ज किया है।

    आरोपी महिला से पैसे लेने के बाद से फरार है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस पर कंगना की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    वह इस समय मनाली में हैं और हाल ही में कोरोना से ठीक हुई हैं।

    निशाना

    18 मई को कोरोना से ठीक हुई कंगना

    कंगना ने 8 मई को बताया था कि वह कोरोना की चपेट में आ गई हैं। 18 मई को उन्होंने नेगेटिव होने की सूचना दी।

    कंगना ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'आज मेरी कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई। कहना तो बहुत कुछ चाहती हूं कि मैंने वायरस को कैसे हराया, लेकिन मुझसे कहा गया है कि मैं कोविड फैन क्लबों को नाराज ना करूं। वास्तव में ऐसे लोग हैं, जो खफा हो जाते हैं, यदि आप वायरस का अनादर करते हैं।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कंगना रनौत

    ताज़ा खबरें

    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव
    पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बरसेंगे मेघ, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  गर्मी की लहर
    LPG सिलेंडर के दाम घटे, म्यूचुअल फंड-UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें

    कंगना रनौत

    साल 2020 में बॉलीवुड में देखने को मिले ये सबसे बड़े विवाद अनुराग कश्यप
    कंगना रनौत की 'धाकड़' के साथ जुड़े अर्जुन रामपाल, ले रहे हैं खास ट्रेनिंग बॉलीवुड समाचार
    माधवन की सिफारिश पर 'तनु वेड्स मनु' में मुझे कंगना से रिप्लेस किया गया- नीतू चंद्रा बॉलीवुड समाचार
    फिर योद्धा बनेंगी कंगना रनौत, 'मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लीजेंड ऑफ दिद्दा' की चर्चा शुरू बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025